
जम्मू-कश्मीर में कठुआ जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरंग मिली है.
पाकिस्तान (Pakistan) से लगी इंटरनेशनल बॉर्डर पर फिर से एक सुरंग (Tunnel) का पता चला है. बॉर्डर सिक्युरिटी फ़ोर्स ने जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के कठुआ जिले के बोबियां पोस्ट के पास इस सुरंग का पता चला है. 20 फीट गहरी इस सुरंग के घुसने का रास्ता ढाई फुट के करीब है.
पाकिस्तान की ओर से सुरंग का एक सिरा है और दूसरा सिरा जीरो लाइन के पास दिख रहा है. सुरंग में से ही करांची में बनी बोरे का बैग भी मिला है. बीएसएफ के चौकस जवानों ने इस सुरंग का पता लगाया है.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
अभी तक हुई जांच से पता चला कि इस सुरंग का इस्तेमाल अभी तक नहीं हुआ था. इस मामले की मौके पर जाकर जांच बीएफसफ़ और पुलिस के आला अधिकारी करने में जुटे हैं.










