विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2021

जम्मू कश्मीर : शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच दिनभर चली मुठभेड़, तीन आतंकवादी ढेर

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि शोपियां के चक-ए-चोलां गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी और घेराबंदी अभियान चलाया. अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोली चलाई जिसके बाद जवाबी फायर किया गया.

जम्मू कश्मीर : शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच दिनभर चली मुठभेड़, तीन आतंकवादी ढेर
सुरक्षाबलों ने शोपियां में एक मुठभेड़ में तीन अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया. (फाइल फोटो)
श्रीनगर:

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में तीन अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि शोपियां के चक-ए-चोलां गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी और घेराबंदी अभियान चलाया. अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोली चलाई जिसके बाद जवाबी फायर किया गया. अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से दिनभर चली गोलीबारी में तीन आतंकी मारे गए.

पुलिस ने मारे गए आतंकवादियों की पहचान आमिर हुसैन, रईस अहमद और हसीब युसूफ के रूप में की है. पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, तीनों आतंकवादी, आतंकी वारदात को अंजाम देने वाले समूहों से जुड़े थे जिन्होंने सुरक्षाबलों और आम नागरिकों पर कई हमले किये थे. प्रवक्ता ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार और गोलाबारूद बरामद किये गए जिसमें एक पिस्तौल और एक एके-47 राइफल शामिल है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu And Kashmir News, Army Operation In Shopian, Terrorists Killed In Encounter, Army Operation, Army-terrorists Encounter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com