विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2019

जैश के आतंकियों ने कई रेलवे स्टेशनों पर हमले की धमकी दी : पुलिस 

पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने कथित तौर पर एक पत्र के जरिये मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु समेत देश के कई रेलवे स्टेशनों पर हमले की धमकी दी है.

Also Read in
जैश के आतंकियों ने कई रेलवे स्टेशनों पर हमले की धमकी दी : पुलिस 
पत्र मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है (प्रतिकात्मक तस्वीर)
चंडीगढ़:

पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने कथित तौर पर एक पत्र के जरिये मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु समेत देश के कई रेलवे स्टेशनों पर हमले की धमकी दी है. रोहतक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हिंदी में लिखे गए पत्र को साधारण डाक के जरिये रोहतक की रेलवे पुलिस को भेजा गया था. 

इस पत्र में लिखा गया है कि जैश-ए-मोहम्मद 8 अक्टूबर को देश के तमाम हिस्सों में रेलवे स्टेशनों को उड़ाकर आतंकियों की मौत का बदला लेगा. इन रेलवे स्टेशनों में मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, राजस्थान और हरियाणा के रोहतक, रेवाड़ी और हिसार स्टेशन शामिल हैं. फिलहाल पुलिस यह पत्र मिलने के बाद चौकन्नी हो गई है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Terror Threat, Jaish-e-Mohammed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com