दिल्ली के जहांगीरपुर में शनिवार को हनुमान जयंती पर हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसी बीच हिंसा में घायल हुए दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर (SI) मेदा लाल से दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने मुलाकात की है. दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने रविवार देर रात थाना जहांगीरपुरी के SI मेदा लाल के आवास पर जाकर उनका हालचाल जाना है. पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने एसआई मेदा लाल को सूचित किया कि पूरी फोर्स को उनके साहस और कर्तव्य की भावना पर गर्व है. जिसने अनियंत्रित भीड़ को जल्दी से नियंत्रित करने में मदद की. इस कठिन समय के दौरान विभाग से हर संभव सहायता मिलने का आश्वासन भी पुलिस कमिश्नर ने उन्हें दिया.
हिंसा के दौरान हुए थे घायल
जहांगीरपुरी इलाके में 16 अप्रैल को हनुमान जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई थी. इस दौरान पत्थरबाजी होने से हिंसा भड़क उठी थी. हिंसा पर काबू पाने के दौरान मेदा लाल घायल हो गए थे और उनके हाथ में चोट आई थी.
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
21 आरोपी हुए गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने अब तक 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने इन आरोपियों के पास से तीन पिस्टल और पांच तलवार बरामद किए हैं. पुलिस की ओर से दायर प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार कथित मुख्य षड्यंत्रकारियों में शामिल एक व्यक्ति और हनुमान जयंती के जुलूस में शामिल लोगों के बीच हुई कहासुनी ने पथराव और हिंसा का रूप ले लिया. जहांगीरपुरी थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार जुलूस जब शाम करीब छह बजे जहांगीरपुर सी-ब्लॉक के मस्जिद के पास पहुंचा तो वहां कहासुनी हुई थी.
वहीं इस मामले में आरोपी 35 वर्षीय अंसार की पत्नी का दावा है कि उसके पति निर्दोष हैं और वे हालात को काबू से बाहर होता देख सिर्फ सुलह कराने गए थे.
VIDEO: दिल्ली में हिंसा के मामले में आरोपी अंसार और असलम को पुलिस हिरासत में भेजा गया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं