विज्ञापन
5 years ago

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग की तैयारियां पूरी कर ली है. इस मिशन को 14 -15 जुलाई की दरम्यान रात को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा. फिलहाल किसी तकनीकी कारणों से चंद्रयान 2 के काउंटडाउन को रोक दिया गया है. बता दें कि इसरो से जुड़े वैज्ञानिकों के अनुसार 'चंद्रयान-2' चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में उतरेगा जहां अभी तक कोई देश नहीं पहुंच पाया है. इससे चांद के बारे में समझ सुधारने में मदद मिलेगी जिससे ऐसी नयी खोज होंगी जिनका भारत और पूरी मानवता को लाभ मिलेगा. बता दें कि तीन चरणों का 3,850 किलोग्राम वजनी यह अंतरिक्ष यान ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर के साथ यहां सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से सुबह दो बजकर 51 मिनट पर आकाश की ओर उड़ान भरेगा. 

Chandrayaan-2 Updates:

इसरो ने एक बयान जारी कर कहा कि तकनीकी कारणों की वहज से चंद्रयान 2 के लॉन्च को आज रद्द कर दिया गया है. लॉन्चिंग की नई तारीख के बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी.

चंद्रयान 2 के लॉन्च को लेकर इसरो के पीआरओ गुरु प्रसाद ने कहा कि हमें किसी भी तरह की घोषणा के लिए कुछ देर का इंतजार करना चाहिए.

लॉन्च के नए कार्यक्रम का जल्द होगा एलान
चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग को फिलहाल होल्ड पर रखा गया है.

तकनीकी कारणों से चंद्रयान 2 का काउंटडाउन रोका गया

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
दिल्ली में भारी बारिश के आसार, जानिए मौसम का हाल
Chandrayaan-2 Updates: चंद्रयान 2 मिशन की लॉन्चिंग किसी तकनीकी कारणों से टाली गई, इसरो ने कहा - अगली तारीख का जल्द होगा ऐलान
बिहार की राजनीति में कब उतर रहे हैं प्रशांत किशोर, किस वोट वैंक पर गड़ाए हुए हैं अपनी नजर
Next Article
बिहार की राजनीति में कब उतर रहे हैं प्रशांत किशोर, किस वोट वैंक पर गड़ाए हुए हैं अपनी नजर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com