विज्ञापन

Job In ISRO: इसरो में कैसे मिलती है नौकरी, क्‍या करनी होती है पढ़ाई

Indian Space Research Organisation: ISRO यानी Indian Space Research Organisation दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित स्‍पेस एजेंसी में से एक है.

Job In ISRO: इसरो में कैसे मिलती है नौकरी, क्‍या करनी होती है पढ़ाई

Indian Space Research Organisation: ISRO यानी Indian Space Research Organisation दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित स्‍पेस एजेंसी में से एक है. इसरो अब तक कई अंतरिक्ष मिशन कर चुका है, जिसमें चंद्रयान, मंगलयान, आदित्‍य L1 जैसे मिशन शामिल हैं. अगर आपका सपना भी स्‍पेस साइंस और तकनीक में करियर बनाने का है और इसरो में काम करने की इच्‍छा रखते हैं, तो जानें इसके लिए क्‍या पढ़ाई करनी होती है. 

ISRO में नौकरी पाने के लिए पढ़ाई 

ISRO में नौकरी पाने के लिए सबसे पहले साइंस स्‍ट्रीम चुनना जरूरी होता है. 12वीं में फिजिक्‍स, केमिस्‍ट्री और मैथ्‍स विषय होने चाहिए. इसके बाद इंजीनियरिंग या साइंस में ग्रेजुएशन करनी होती है. Aerospace Engineering, Mechanical Engineering, Electronics, Electrical Engineering, Computer Science और Physics जैसे विषय इसरो के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी माने जाते हैं.   

कैसे भर्ती करता है इसरो 

ISRO में साइंटिस्‍ट या इंजीनियर बनने के लिए आमतौर पर BE या BTech की डिग्री जरूरी होती है. कई पदों के लिए कम से कम 65% अंक या 6.84 CGPA की आवश्यकता होती है. ISRO Centralised Recruitment Board (ICRB) समय-समय पर भर्ती परीक्षा आयोजित करता है.  Electronics, Mechanical और Computer Science जैसी ब्रांच के छात्रों के लिए अधिक अवसर होते हैं.   

डिग्री नहीं, अब हुनर की है कीमत, ये 5 स्किल्स जिनसे कमा सकते हैं घर बैठे 1 लाख से ज्‍यादा रुपये

ISRO में जाने का एक बड़ा रास्ता IIST

ISRO में जाने का एक बड़ा रास्ता IIST यानी Indian Institute of Space Science and Technology भी है. यह संस्थान ISRO के तहत काम करता है और यहां से पढ़ाई करने वाले छात्रों को ISRO में अवसर मिलने की संभावना ज्यादा रहती है. IIST में प्रवेश JEE Advanced में रैंकिंग के जरिए होता है.   

इन छात्रों को भी मिल सकता है मौका 

इंजीनियरिंग के अलावा MSc, MTech और PhD करने वाले छात्र भी ISRO में रिसर्च और साइंटिस्‍ट पदों पर काम कर सकते हैं. Physics, Mathematics, Astrophysics और Space Science जैसे विषयों में हॉयर एजुकेशन करने वाले छात्रों के लिए भी मौके उपलब्ध रहते हैं. कई बार GATE Score के आधार पर भी भर्ती होती है.   

AI का समय, तकनीकी महारत वालों की डिमांड  

स्‍पेस मिशन में काम करने के लिए नई तकनीक की समझ बेहद जरूरी होती है. आज Artificial Intelligence, Robotics, Satellite Technology और Data Analysis जैसी Skills की मांग तेजी से बढ़ रही है.   

ISRO में इंटर्नशिप का मौका 

ISRO समय-समय पर इंटर्नशिप, फेलोशिप पर रिसर्च प्रोग्राम भी चलाता है. इससे छात्रों को Space Technology का एक्‍सपीरियंस मिलता है. कई छात्र ग्रेजुएशन के दौरान ही रिसर्च प्रोजेक्‍ट और इंटर्नशिप के करियर को मजबूत बनाते हैं.   

लेखक के बारे में
img
Arti Mishra
Freelancer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Space Research Organisation, Indian Space Research Organisation ISRO, Indian Space Research Organisation(ISRO), Indian Space Research Organisation Jobs, Career In ISRO
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com