यह ख़बर 02 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

ईरान ने इराक से अमेरिकी वापसी का स्वागत किया

खास बातें

  • ईरान ने इराक से अमेरिकी फौजों की वापसी का स्वागत करते हुए इसे इराकी जनता की 'महान उपलब्धि' करार दिया है।
तेहरान:

ईरान ने इराक से अमेरिकी फौजों की वापसी का स्वागत करते हुए इसे इराकी जनता की 'महान सफलता और राजनीतिक एवं रक्षा उपलब्धि' करार दिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ईरानी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अमेरिकी फौजों की इराक से वापसी नागरिकों, सरकार, धार्मिक विद्वानों, सांसदों एवं राजनीतिक समूहों के लिए 'महान सफलता और राजनीतिक एवं रक्षा उपलब्धि' है। साथ ही ईरान ने कहा कि वह इराक के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाता रहेगा।
अमेरिका ने लगभग नौ वर्ष पहले इराक पर आक्रमण किया था। इराक एवं अमेरिका के बीच हुए समझौते के अनुसार दिसम्बर 2011 में अमेरिकी फौजें वापस लौट गईं।
 


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com