विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2011

घुसपैठ नाकाम, सैन्य अधिकारी शहीद, 5 आतंकी ढेर

श्रीनगर: सेना द्वारा शनिवार को कश्मीर घाटी के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम करने के दौरान पांच आतंकी मारे गए और सेना का एक अधिकारी शहीद हो गया। अभियान में दो जवान घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सेना ने भारी मात्रा में हथियारबंद आतंकवादियों के एक बड़े दल को पाक अधिकृत कश्मीर से गुरेज घाटी में घुसने की कोशिश करते हुए देखा। सैनिकों ने आतंकवादियों को चुनौती दी और दोनों पक्षों में गोलीबारी शुरू हो गई। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जेएस बरार ने कहा, अब तक पांच आतंकवादी मारे गए हैं और अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि अभियान में एक लेफ्टिनेंट शहीद हो गया, जबकि दो सैनिक घायल हो गए। यह घटना नियंत्रण रेखा से आतंकवादियों द्वारा इस साल घुसपैठ की सबसे बड़ी कोशिशों में से एक है। सर्दियों में नियंत्रण रेखा के आसपास के प्राकृतिक रास्ते जल्द ही बंद होने की आशंका के साथ ही पाक अधिकृत कश्मीर से आतंकवादी घुसपैठ की घटनाएं बढ़ गई हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर महिलाओं में कैसा उत्‍साह... जानें किस पार्टी के उम्‍मीदवार सबसे ज्‍यादा अमीर?
घुसपैठ नाकाम, सैन्य अधिकारी शहीद, 5 आतंकी ढेर
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Next Article
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com