बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर हिंदी सिनेमा के शानदार और दिग्गज कलाकारों में से एक हैं. वह अब तक ढेरों हिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग से सुर्खियां बटोर चुके हैं. अनुपम खेर ने बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के साथ काम किया है. वह 500 से ज्यादा फिल्में भी कर चुके हैं. बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में इतनी फिल्में करने और लंबा सफर तय करने के बाद अब अनुपम खेर के अपनी ही फिल्म के निर्माता और निर्देशक से बहस हो गई है. इस बात की जानकारी दिग्गज अभिनेता ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है.
अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले कलाकारों में से एक हैं. वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास पोस्ट भी शेयर करते रहते हैं. इतना ही नहीं अनुपम खेर सोशल मीडिया के जरिए अपनी फिल्मों और परिवार को लेकर फैंस से सलाह भी मांगते रहते हैं. निर्माता और निर्देशक से बहस करने के बाद उन्होंने फैंस से भी सलाह मांगी है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
दरअसल अनुपम खेर इन दिनों अपने 525वें प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. इस प्रोजेक्ट का नाम तय करने को लेकर उनकी बहस हो गई है. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने आधिकारिक कू अकाउंट पर दी है. अनुपम खेर ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'आज मैं अपने करियर का 525वां प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहा हूं. एक आम आदमी की जिंदगी से जुड़ी बहुत खूबसूरत कहानी है. इस फिल्म के टाइटल को लेकर हमारे माननीय प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और मुझमें थोड़ी बहस चल रही है. तो हमने तय किया कि क्यों ना आप लोगों से पूछा जाए! चलिए बताइए !
सोशल मीडिया पर अनुपम खेर का यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है. अभिनेता का फैंस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि अनुपम खेर हाल ही में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपने 38 साल पूरे किए हैं. इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था. जिसमें उन्होंने अपने बॉलीवुड के कई अच्छे और बुरे समय के बारे में बताया था. इसी के साथ-साथ उन्होंने अपने वीडियो में उन सभी मूवीज और मूवी में निभाए किरदार का भी ज़िक्र किया है जैसे धर्मवीर मल्होत्रा दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगे से लेकर पुष्कर नाथ पंडित का अहम किरदार जो हाल ही में उन्होंने कश्मीर फाइल्स में निभाया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं