बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा (Govinda) के भांजे अभिनेता विनय आनंद (Vinay Anand) इन दिनों भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काफी सक्रिय हैं. वह लंबे समय से इस इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. फिल्मों के अलावा विनय आनंद अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स और बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन अब गोविंदा के इस भांजे ने बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) और कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो को लेकर बड़ा बयान दिया है. जिसे जानकर गोविंदा भी हैरान हो सकते हैं.
विनय आनंद ने कहा है कि आज तक उन्हें द कपिल शर्मा शो में नहीं बुलाया गया. इतना ही नहीं उन्हें बिग बॉस के लिए भी कभी नहीं बुलाया. विनय आनंद दावा किया है कि इन दोनों के निर्माता सलमान खान हैं. यह बात विनय आनंद ने अपने आधिकारिक कू अकाउंट के जरिए कही हैं. हालांकि कुछ समय बाद ही उन्होंने सलमान खान और कपिल शर्मा के लिए लिखे इस पोस्ट को डिलीट कर दिया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

vinay anand post
Photo Credit: Koo
विनय आनंद ने पोस्ट में लिखा, किसी ने मुझ से कहा आप कपिल शर्मा के शो में अपने आनेवाली फिल्म का प्रमोशन करना, तो मैंने उन्हें कहा, जिन लोगों ने आजतक मुझे अपने शो पर गेस्ट नहीं बुलाया, वो लोग मेरी फिल्म का प्रमोशन करेंगे ? यह लोग कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्मों का प्रमोशन नहीं करते तो मेरी फिल्म का करेंगे ?
अभिनेता ने आगे पोस्ट में लिखा, 'यह में सोच रहा था, मैं खुद इस शो को पसंद करता हूं, दुख की बात तो यह है बिग बॉस शो में भी मुझे कभी नहीं बुलाया जब में जाना चाहता था, यह दोनो शो के निर्माता सलमान खान जी हैं.' सोशल मीडिया पर विनय आनंद का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. सलमान खान और कपिल शर्मा के फैंस सहित तमाम सोशल मीडिया यूजर्स पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं