मिनी मुंबई कहे जाने वाले मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में सेक्स रैकेट (Indore sex racket ) ने भूचाल ला दिया है. जिस्मफरोशी के इस धंधे के बांग्लादेश कनेक्शन में लड़कियों को सीमा पर कर भारत लाने वाले रैकेट का सरगना पुलिस की गिरफ्त में आ गया है. खुलासा हुआ है कि उसके जरिये हजारों लड़कियां सीमा पार कर भारत पुलिस ने चार युवकों और तीन युवतियों को भी दबोचा है. मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Indore sex racket ) ने कहा कि इस केस में संवेदनशील जानकारियां सामने आई हैं और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होगी.
बताया जा रहा है कि इस मामले में गिरफ्तार विजय कुमार दत्त ने 5 हजार से ज्यादा लड़कियों की खरीद फरोख्त और देह व्यापार में धकेलना कबूला है. खबरों के मुताबिक, 25 साल पूर्व बांग्लादेश से भारत आया विजय मुंबई के नाला सुपारा क्षेत्र की तंग बस्ती में रहता था. एसआईटी ने उसे बाणगंगा क्षेत्र की कालिंदी गोल्ड सिटी में रहने वाले उज्जवल ठाकुर के घर से साथी बबलू के साथ पकड़ा है.वह उज्जवल,बबलू और सैजल की मदद से इंदौर को देह व्यापार का हब बनाना चाहता था. इंदौर से सूरत, राजस्थान,मुंबई सहित अन्य टूरिस्ट पैलेस पर लड़कियां भेजी जाती थीं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पकड़े गए सेक्स रैकेट गिरोह से अवैध घुसपैठ, देह व्यापार और फर्जी दस्तावेजों के साथ ही संवेदनशील जानकारियां प्राप्त हुई हैं. इस पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. अवैध घुसपैठ का पता लगाने के लिए प्रदेश के सभी थानों को अलर्ट भी किया जा रहा है.
एसपी इंदौर आशुतोष बागरी ने कहा कि आरोपित विजय कुमार दत्त का असली नाम मामून हुसैन है और विजय दत्त बना कर भारत मे रह रहा था. अवैध तरीके से भारत आने के बाद वह मुंबई में ही बस गया था. फर्जी वोटर आईडी और आधार आइडी कार्ड बनवाने के उसने पासपोर्ट बनवाया और पत्नी से मिलने के बहाने बांग्लादेश जाना शुरू कर दिया. तस्कर ने यह भी बताया कि वह बांग्लादेश की शबाना व बख्तियार के माध्यम से गरीब घरों की लड़कियों नौकरी के बहाने भारत बुला कर देहव्यापार में धकेल देता था.
उसने यह भी बताया कि बांग्लादेश से आने वाली लड़कियों को पहले नाला सुपारा और अन्य जगहों पर छिपाया जाता था. वह पहले उनसे खुद शारीरिक संबध बनाता.विजय करीब 10 युवतियों से शादी कर चुका है. जबकि 100 से ज्यादा प्रेमिकाएं है उनसे भी देहव्यापार करवा कर कमिशन खुद ही रखता है.
आरोपी ने इंदौर, धार, अलीराजपुर, झाबुआ,सूरत, अहमदाबाद, जयपुर, बेंगलुरु सहित विभिन्न शहरों में दलालों की चेन बना ली थी. आईजी के मुताबिक सैंकड़ों लड़कियां का पुलिस को हिसाब मिल चुका है. इन्हें विजय ने दलालों के माध्यम से विभिन्न शहरों में भेजा है, पुलिस को उसके ऐसे वीडियों मिले हैं. इसमें शराब की बोतल लिए लड़कियों के बीच में फिल्मी गानों पर नाच रहा है. पुलिस ने 4 युवतियों को भी हिरासत में लिया है. इसमें दो बांग्लादेशी बताई जा रही है. मुंबई में दबिश देते ही इंदौर आ गया था तस्कर पुलिस ने उज्जवल के घर छापा मार कुछ दस्तावेज जब्त कर लिए.
बरामद एक लड़की इसके पूर्व एमआइजी थाना द्वारा पकड़ी जा चुकी है. आरोपित ने बताया कि सूरज और मुंबई के बाद इंदौर को हब बनाने की कोशिश थी. इंदौर से फ्लाइट, बस और ट्रेन आसानी से मिलने के कारण लड़कियों को इधर-उधर भेजना आसान हो जाता है. इसलिए वह सैजल,बबलू और उज्जवल के माध्यम से किराये का मकान लेकर मुख्य अड्डा बनाना चाहता था.
एसपी इंदौर आशुतोष बागरी ने कहा कि पुलिस के मुताबिक पिछले वर्ष अक्टूबर में एक युवती की शिकायत पर कई आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था. युवती ने पुलिस को बताया आरोपी शबाना और बख्तियार ने जौशुर(बांग्लादेश) से धान के खेतों और नालों को पार करवा कर भारतीय सीमा में धकेला और विजय के पास ले आए. शुरुआत में उसे तंग कपड़े पहनने पर मजबूर मजबूर किया. उसके बाद देह व्यापार की ओर धकेल किया. पीड़िता ने बताया कि आरोपित बांग्लादेश जाने की जिद करने पर गोली मारने की धमकी देते थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं