विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2018

इमरान खान की जीत पर भारत ने कहा, नई सरकार से हमें समृद्ध और प्रगतिशील पाकिस्तान की चाह

पाकिस्तान में हुए आम चुनावों में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीके-इंसाफ (पीटीआई) को मिली जीत के बाग भारत की तरफ से पहली बार कोई प्रतिक्रिया आई है.

इमरान खान की जीत पर भारत ने कहा, नई सरकार से हमें समृद्ध और प्रगतिशील पाकिस्तान की चाह
इमरान खान (फाइल फोटो)
  • इमरान खान की जीत पर भारत ने दी प्रतिक्रिया
  • भारत ने कहा कि हमें समृद्ध और प्रगतिशील पाकिस्तान की चाह
  • भारत ने पाक से आंतकवाद के खिलाफ कदम उठाने की भी मांग की
नई दिल्ली: पाकिस्तान में हुए आम चुनावों में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीके-इंसाफ (पीटीआई) को मिली जीत के बाग भारत की तरफ से पहली बार कोई प्रतिक्रिया आई है. भारत ने शनिवार को कहा कि उसकी इच्छा है कि पाकिस्तान समृद्ध और प्रगतिशील बने. साथ ही उम्मीद जताई कि इस्लामाबाद की नयी सरकार सुरक्षित, स्थिर दक्षिण एशिया की दिशा में काम करेगी जो हिंसा और आतंकवाद से मुक्त हो. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि भारत ने इस बात का स्वागत किया कि पाकिस्तान के लोगों ने आम चुनावों के माध्यम से लोकतंत्र में विश्वास जताया. 

यह भी पढ़ें: इमरान खान ने भारत की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ, महबूबा बोलीं- PM मोदी मौके का फायदा उठाएं

उन्होंने कहा, ‘‘भारत समृद्ध और प्रगतिशील पाकिस्तान चाहता है जो पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके से रहे.’’ कुमार ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि पाकिस्तान की नयी सरकार सुरक्षित, स्थिर और विकसित दक्षिण एशिया के निर्माण की दिशा में काम करेगी जो आतंकवाद और हिंसा से मुक्त होगा.’’ क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ 25 जुलाई को हुए चुनावों में 270 में से 116 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है. 

VIDEO: प्राइम टाइम: क्या पाकिस्तान में बदलाव ला पाएंगे इमरान खान?
गौरतलब है कि चुनावों में बढ़त हासिल करने के बाद इमरान खान ने कहा था कि वह भारत के साथ संबंधों को सुधारने के लिए इच्छुक हैं और कश्मीर के ‘‘मुख्य मुद्दे’’ सहित सभी विवादों को वार्ता के माध्यम से सुलझाना चाहेंगे.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India On Pakistan, Pakistan General Election 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com