विज्ञापन

IND vs PAK के मैच पर फिल्ममेकर ने जताई आपत्ति, बोले- वह एक आतंकवादी राष्ट्र है और...

IND vs PAK match : इंडिया वर्सेज पाकिस्तान का मैच आज यानी रविवार 15 फरवरी 2026 को होने वाला है, जिसे लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. 

IND vs PAK के मैच पर फिल्ममेकर ने जताई आपत्ति, बोले- वह एक आतंकवादी राष्ट्र है और...
इंडिया वर्सेज पाकिस्तान के मैच पर अशोक पंडित ने जताई नाराजगी
नई दिल्ली:

इंडिया और पाकिस्तान का मैच आज यानी 15 फरवरी को होने वाला है. आइसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में IND VS PAK के बीच दिलचस्प मुकाबला, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है. लेकिन फिल्ममेकर अशोक पंडित ने इंडिया वर्सेज पाकिस्तान के मैच पर आपत्ति जताई है. दरअसल, मुंबई में बीएमसी द्वारा हर साल आयोजित होने वाले पुष्प उत्सव को इस बार मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित पुष्पक नर्से पार्क में आयोजित किया गया, जहां बॉलीवुड के एक्टर अक्षय कुमार, फिल्ममेकर अशोक पंडित, मुंबई भाजपा अध्यक्ष और विधायक अमित साटम और बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी भी मौजूद रहे. 

इंडिया-पाकिस्तान के मैच पर फिल्ममेकर ने दिया रिएक्शन

15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच पर फिल्म मेकर ने कहा, "एक तरफ हम पुलवामा अटैक पर संवेदना जता रहे हैं और दूसरी तरफ उसी देश के साथ मैच खेल रहे हैं. मैं कह रहा हूं कि जब तक वह देश होश में नहीं आता और आतंकवाद और रक्तपात बंद नहीं करता, तब तक उसके साथ कोई व्यापार, कोई खेल और किसी भी प्रकार का संबंध नहीं होना चाहिए. उसका अस्तित्व हिंसा पर आधारित है. वह एक आतंकवादी राष्ट्र है, और पूरी दुनिया और संयुक्त राष्ट्र को इसे ऐसा घोषित करना चाहिए. "

ये भी पढ़ें- Maha Shivratri Song: 975 मिलियन बार देखा जा चुका है ये शिवगीत, बॉलीवुड एक्टर आया था नजर, फैंस बोले- ओम नम: शिवाय

पुलवामा अटैक को किया याद

अशोक पंडित ने  पुलवामा अटैक की बरसी पर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने आईएएनएस से कहा, "मैं स्वयं कश्मीर से हूं और मैंने आतंकवाद का सामना किया है. हमारे समुदाय का नरसंहार और जातीय सफाया किया गया. जम्मू और कश्मीर में कई जानें गईं, विशेषकर पुलवामा जैसे हमलों में, जिन्हें हमारी स्मृतियों से कभी मिटाया नहीं जा सकता.  पाकिस्तान ने हमारे कई जवानों को जिंदा बम से उड़ा दिया था और मैं उन सभी परिवारों के प्रति दुख व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपने घर के सदस्यों को खोया और सभी सैनिकों और हमारी सुरक्षा के लिए तैनात जवानों के हौसले को प्रणाम करता हूं क्योंकि उनकी वजह से ही हम सुरक्षित हैं. 

ओटीटी पर कहां और कितने बजे देखें इंडिया पाकिस्तान का मैच 

 IND vs PAK का मैच भारतीय समयानुसार, 15 फरवरी को शाम 6.30 बजे से शुरू होगा. वहीं टॉस के बाद 7.00 से खेला जाएगा. इसे आप लाइव स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग अलग चैनलों पर देख सकते हैं. जबकि ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजनी प्लस हॉटस्टार एप पर इसका लुत्फ उठा सकते हैं, जिसकी स्ट्रीमिंग फ्री होगी. हालांकि एचडी या टीवी पर बिना एड के देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा.  

ये भी पढें- दूरदर्शन पर आया था शिव पुराण पर बेस्ड ये शो, 9 साल की रिसर्च के बाद दिखाई शिव गाथा, बॉलीवुड सिंगर्स ने दी थी आवाज

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs Pakistan 2026, Ashok Pandit, Ashok Pandit On Ind Vs Pak Match
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com