अरब सागर के ऊपर मानसून के सक्रिय होने से सोमवार को मुंबई में बारिश हुयी और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई और उसके उपनगरीय क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की है. मौसम पूर्वानुमान बताने वाली एजेंसियों ने कहा है कि अगले दो दिनों में महानगर और महाराष्ट्र के अन्य इलाकों में बारिश की तीव्रता बढ़ेगी. नगरवासियों को अगले दो दिनों तक बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गयी है. मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर ने कहा कि मुंबई वासियों को चार और पांच अगस्त को बाहर जाने से बचने की सलाह दी जाती है.
उसने कहा कि छह अगस्त से इसकी तीव्रता घटने लगेगी. मौसम विभाग ने मछुआरों को भी सलाह दी है कि वे बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण पूर्वी तट पर गहरे समुद्र में नहीं जाएं. आईएमडी के ओडिशा केंद्र ने कहा कि मंगलवार को बंगाल की उत्तरी खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है. इससे राज्य के विभिन्न जिलों में भारी बारिश होगी. मौसम विज्ञान केंद्र ने मछुआरों को छह अगस्त तक गहरे समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है क्योंकि 50 किमी प्रति घंटे तक की गति वाली हवाएं चल सकती हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है जहां अभी तक मानसून बहुत सक्रिय नहीं रहा है. उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों-दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में उमस भरा मौसम बना हुआ है. इन राज्यों में पिछले सप्ताह मानसून सक्रिय था. यह अब दक्षिण की ओर बढ़ गया है. यह अभी राजस्थान में गंगानगर और पिलानी, मध्य प्रदेश के ग्वालियर और उत्तर प्रदेश के बांदा, पश्चिम बंगाल के बहरामपुर आदि क्षेत्रों से होकर गुजर रहा है. इसकी वजह से राजस्थान के कई क्षेत्रों में रविवार से मानसून की बारिश हुई. इससे कई स्थानों पर पानी भर गया.
मुंबई में होने वाली है भारी बारिश, महाराष्ट्र के इन इलाकों के लिए भी अलर्ट जारी
जयपुर में एक कार पानी में फंस गयी. स्थानीय लोगों ने कार में सवार लोगों को बचाया. इस बीच उत्तर प्रदेश के मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि राज्य के 15 जिलों के 800 से अधिक गांव सरयू और राप्ती नदियों में आयी बाढ़ के कारण पानी में घिर गए हैं. उन्होंने कहा कि गोंडा, आजमगढ़ में तटबंध टूट गए हैं और उन्हें ठीक करने की कोशिश की जा रही है. असम में बाढ़ की स्थिति में सोमवार को काफी सुधार हुआ हालांकि एक और व्यक्ति की मौत हो गयी. असम सरकार ने एक बुलेटिन में कहा है कि रविवार से बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या में 4.65 लाख की कमी आई है लेकिन 17 जिलों में लगभग 3.89 लाख लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं.
VIDEO: सिटी सेंटर : मुंबई में भारी बारिश के बीच दो इमारतों के हिस्से गिरे
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं