विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2019

ED की पूछताछ के बाद बोले फारूक अब्दुल्ला - मैंने कुछ भी गलत नहीं किया, हर जांच को तैयार हूं

ED ने जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) से राज्य क्रिकेट संघ में कथित तौर पर वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन के मामले में बुधवार को पूछताछ की.

ED की पूछताछ के बाद बोले फारूक अब्दुल्ला - मैंने कुछ भी गलत नहीं किया, हर जांच को तैयार हूं
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला से ईडी ने की पूछताछ. (फाइल फोटो)
श्रीनगर:

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) से राज्य क्रिकेट संघ में कथित तौर पर वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन के मामले में बुधवार को पूछताछ की. पूछताछ के बाद जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है. 

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला चंडीगढ़ में जांच एजेंसी के दफ्तर में पेश हुए और धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत अपना बयान दर्ज कराया. ईडी की पूछताछ के बाद अब्दुल्ला ने कहा, 'मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है. मैं जांच के लिए तैयार हूं.'

मुश्किल में फारूक अब्दुल्ला, जम्मू-कश्मीर में क्रिकेट घोटाले की जांच करेगा सीबीआई

ईडी ने सीबीआई की एक प्राथमिकी और आरोप पत्र को ध्यान में रखते हुए धनशोधन का मामला दर्ज किया था. अब्दुल्ला और तीन अन्य के खिलाफ गत वर्ष जुलाई में आरोप पत्र दायर किया गया था. आरोप पत्र उस अनुदान से 43 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के कथित गबन के लिए दायर किया गया था जो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा 2002-2011 के बीच जम्मू कश्मीर क्रिकेट संघ (जेकेसीए) को राज्य में खेल को बढ़ावा देने के लिए दिया गया था.

VIDEO: कश्मीर मसले पर फारूक अब्दुल्ला के बयान पर विवाद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Farooq Abdullah, ED
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com