सचिन पायलट (Sachin Pilot) और अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) - फाइल फोटो
नई दिल्ली:
- राजस्थान राजनीति संकट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट के फैसला सुनाने पर रोक लगाने से इनकार किया. ना ही हाईकोर्ट के स्पीकर को अयोग्यता पर कार्रवाई ना करने के आदेश पर रोक लगाई गई.
- अब स्पीकर फिलहाल अयोग्यता पर आगे कार्रवाई नहीं कर सकते. सुप्रीम कोर्ट ने मान लिया है कि विधायकों की असहमति भी इस केस में एक मुद्दा है.
- अब शुक्रवार को आने वाले हाईकोर्ट के फैसले से राजनीतिक लाभ या नुकसान होगा.
- मामला ठंडे बस्ते में जाता दिखाई दे रहा है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट संवैधानिक मुद्दों की सुनवाई की ओर बढ़ रहा है और ऐसे मामलों की सुनवाई में बहुत वक्त लगता है.
- सुप्रीम कोर्ट इस बाबत सुनवाई करेगा कि क्या हाईकोर्ट स्पीकर के नोटिस के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई कर सकता है या नहीं. सुप्रीम कोर्ट कानून के बड़े सवाल पर विचार करेगा. सुप्रीम कोर्ट स्पीकर के अधिकार बनाम कोर्ट के क्षेत्राधिकार पर विचार करेगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sachin Pilot, Ashok Gehlot, Supreme Court, Rajasthan Speaker CP Joshi