नई दिल्ली:
गांधीवादी अन्ना हजारे अनशन समाप्त करने के बाद स्वास्थ्य कारणों से राजघाट नहीं जा पाए। हजारे ने कहा था कि अनशन तोड़ने के बाद वह राजघाट जाएंगे। टीम अन्ना ने कहा कि हजारे अब राजघाट नहीं जा पाए क्योंकि अनशन तोड़ने के तुरंत बाद उन्हें चिकित्सा की जरूरत थी। टीम के एक सदस्य ने कहा कि हजारे के अंदरूनी अंग अनशन की वजह से प्रभावित हुए हैं। उन्हें राजघाट की बजाय सीधे गुड़गांव के मेदांता मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अन्ना हजारे, राजघाट, अनशन, समाप्त, Hazare, Rajghat