विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2020

हापुड़ में छेड़छाड़ के बाद छात्रा के अपहरण का प्रयास, बल्लभगढ़ जैसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था आरोपी

पिलखुआ थाना क्षेत्र की इस घटना में गुंडे ने छात्रा के अपहरण की कोशिश की और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की. शोर मचने पर गुंडा वहां से फरार हो गया

हापुड़ में छेड़छाड़ के बाद छात्रा के अपहरण का प्रयास, बल्लभगढ़ जैसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था आरोपी
हापुड़ जिले के पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र में यह सनसनीखेज घटना हुई (प्रतीकात्मक फोटो)
हापुड़:

उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur) जिले में छेड़छाड़ के बाद छात्रा के अपहरण के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिले में बल्लभगढ़ कांड (Ballabhgarh Murder) की वारदात को दोहराने की कोशिश की गई. यूपी पुलिस ने छात्रा की मां की शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत कर आऱोपी की तलाश के लिए कई टीमें गठित की हैं. पुलिस टीम ने कई जगह दबिश दी है.

शिकायत के मुताबिक, गुंडे ने छात्रा के अपहरण की कोशिश की और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की. पीड़ित छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट के बाद शोर मचने पर गुंडा वहां से फरार हो गया. हापुड़ जिले के पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र में यह सनसनीखेज घटना हुई. पुलिस शिकायत मिलने के बाद घटनास्थल पर जांच को पहुंची.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़िता छात्रा की मां की शिकायत पर हत्या के प्रयास औऱ अपहरण समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. अधिकारियों ने कहा कि शहर में हुई इस वारदात को गंभीरता से लिया गया और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा. आरोपी युवक के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है.

गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद (Faridabad) में लड़की निकिता तोमर के अपहरण और गोली मारकर हत्या करने की वारदात को लोग अभी भूले नहीं हैं. बल्लभगढ़ में सोमवार शाम को निकिता पेपर देकर कॉलेज से निकल रही थी. इसी दौरान दो युवकों ने बंदूक की नोक पर उसका अपहरण (Kidnapping) करने की कोशिश की. लड़की के विरोध करने पर एक आरोपी तौसीफ ने उसे गोली मार दी. गोली लगने से लड़की की मौके पर ही मौत हो गई. तौसीफ को पुलिस ने नूंह से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथ रेहान को भी बाद में दबोच लिया गया.इस मामले में SIT का गठन कर दिया गया है.

निकिता हत्याकांड: अदालत ने दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hapur Kidnapping, Ballabhgarh Murder Case, Uttar Pradesh Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com