महाराष्ट्र में अब सरोगेसी से मां बनने वाली महिला कर्मचारियों को भी मैटर्निटी लीव

महाराष्ट्र में अब सरोगेसी से मां बनने वाली महिला कर्मचारियों को भी मैटर्निटी लीव

प्रतीकात्मक फोटो

मुंबई:

महाराष्ट्र सरकार की महिला कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। सरोगेसी से मां बनी सरकारी महिला कर्मचारी को भी अब 6 महीने की छुट्टी मिलेगी। इस छुट्टी का लाभ लेने वाली महिला को इस समय का पूरा वेतन मिलेगा। महाराष्ट्र सरकार का यह एक ऐतिहासिक कदम है।

बीएसमसी स्कूल की शिक्षिका ने किया संघर्ष
सरकार के इस फैसले के पीछे मुम्बई स्थित बीएमसी स्कूल में शिक्षिका की नौकरी कर रही एक महिला का संघर्ष काम आया। महिला ने अपनी पहचान छिपाने की शर्त पर संवाददाताओं को बताया कि, वे इस छुट्टी के लिए जून 2015 से प्रयास कर रही थीं। आखिरकार 20 जनवरी 2016 को जारी हुए आदेश से उनकी मेहनत सफल हुई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

फैसला लेने वाला पहला राज्य महाराष्ट्र
राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े ने इस फैसले के लिए जोर लगाया। सरोगेसी से मां बनी महिला ने विभाग के मुखिया के नाते तावड़े से संपर्क किया। मामले को देख विभाग ने ऐसी माओं को राहत देने के लिए कोशिश की। जिसका परिणाम सामने है। राज्य सरकार से मिलने वाली यह सुविधा केवल निःसंतान महिलाओं के लिए और एक बार ही होगी। ऐसा फैसला लेने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य बना है।