उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को यहां विपक्ष विशेषकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा के शासनकाल में जाली टोपी वाले गुंडे व्यापारियों को डराने, धमकाने का काम करते थे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार आने के बाद वे गुंडे दिखाई नहीं दे रहे. उप मुख्यमंत्री मौर्य यहां भाजपा द्वारा आयोजित मंडलीय व्यापारी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि ये गुंडे व्यापारियों की जमीनों पर कब्जा करते थे और इसकी शिकायत नहीं करने की धमकी भी दिया करते थे. सिविल लाइंस का पूरा क्षेत्र बहुत ही शांतिपूर्ण इलाका माना जाता था, लेकिन इस शांतिपूर्ण इलाके को भी अशांत करने के लिए ये गुंडे 30-30 गाड़ियों में 50-100 असलहे लेकर जाते थे. उप मुख्यमंत्री का प्रत्यक्ष तौर पर निशाना बाहुबली और सपा के टिकट से सांसद रहे अतीक अहमद की ओर था.
पीएम मोदी 7 दिसंबर को गोरखपुर में 9600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे
उल्लेखनीय है कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अतीक अहमद समेत जिले के कई बाहुबलियों के मकानों पर बुल्डोजर चलवाकर सरकारी जमीनों को मुक्त कराया है. इस कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और नंद गोपाल गुप्ता भी शामिल हुए. इस दौरान खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव की पार्टी सपा छोटे मोटे दलों से गठबंधन करने का प्रयास कर रही है. वह (सपा) गणित की राजनीति कर रही है और भाजपा केमिस्ट्री की राजनीति कर रही है. हमारी केमिस्ट्री किसी पार्टी के साथ नहीं, बल्कि सीधे जनता के साथ है.
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
यूपी में बीजेपी के विधायक ही मान रहे हैं गन्ना किसानों को नहीं मिला भुगतान
उन्होंने कहा कि अखिलेश बोलते हैं कि जब उनकी सरकार आएगी तो बुल्डोजर वापस हो जाएंगे. अब वह बुल्डोजर वापस करके किसका समर्थन कर रहे हैं. बुल्डोजर हमने आम आदमी, व्यापारियों पर तो चलाया नहीं. हमने बुल्डोजर अवैध कब्जा करने वालों के मकानों पर चलाया,फिर चाहे वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आजम खान हो या पूर्वांचल में मुख्तार अंसारी और प्रयाग की धरती पर बैठा अतीक अहमद.
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नारियल फोड़ने में सड़क टूट गई
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं