विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2020

गहलोत बोले, पुजारी बाबूलाल वैष्णव के हत्यारों पर कड़ी कार्रवाई होगी

राजस्थान में पुजारी को जिंदा जलाने की घटना के सियासी तूल पकड़ने के बीच राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. मुख्यमंत्री ने आला अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए.

गहलोत बोले, पुजारी बाबूलाल वैष्णव के हत्यारों पर कड़ी कार्रवाई होगी
राजस्थान में पुजारी की हत्या को लेकर तनाव, गहलोत ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया (फाइल फोटो)
  • राजस्थान में पुजारी बाबूलाल वैष्णव को हमलावरों ने जिंदा जलाया
  • जमीन विवाद को लेकर पांच हमलावरों ने घटना को दिया अंजाम
  • दो आरोपी गिरफ्तार, तीन अन्य की तलाश कर रही पुलिस
नई दिल्ली:

राजस्थान (Rajasthan) में पुजारी को जिंदा जलाने की घटना के सियासी तूल पकड़ने के बीच राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. मुख्यमंत्री ने आला अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए.

मामले में दो हत्यारोपियों को पकड़ लिया गया है, जबकि तीन की तलाश जारी है. राजस्थान के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, करौली जिले के सपोटरा क्षेत्र में बाबूलाल वैष्णव जी की हत्या अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है, सभ्य समाज में ऐसे कृत्य का कोई स्थान नहीं है. प्रदेश सरकार इस दुखद समय में शोकाकुल परिजनों के साथ है. घटना के प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं कार्रवाई जारी है. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं. वहीं पीड़ित परिवार ने पहले की शिकायत पर कड़ा कदम न उठाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई के साथ परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है. करौली के एसपी मृदुल कच्छवा ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है.

करौली पुलिस के मुताबिक, जमीन विवाद को लेकर पांच लोगों ने मंदिर के पुजारी बाबूलाल वैष्णव को जिंदा जला दिया। इलाज के दौरान ही बाबूलाल की मौत हो गई। घटना के मुताबिक, बुधवार को बुकना गांव में पांच हमलावरों ने पुजारी बाबूलाल वैष्णव पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। उन्हें गंभीर हालत में जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उन्होंने गुरुवार देर रात दम तोड़ दिया.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan, Rajasthan CM Ashok Gehlot, Rajasthan Priest Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com