विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2020

राज्‍यसभा चुनाव: पूर्व पीएम देवेगौड़ा सहित कर्नाटक से चार उम्‍मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

जनता दल-सेक्‍युलर (JD-S) प्रमुख एचडी देवगौड़ा, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और भाजपा नेता अशोक गस्ती व ईराना कड्डी कर्नाटक से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए हैं.

राज्‍यसभा चुनाव: पूर्व पीएम देवेगौड़ा सहित कर्नाटक से चार उम्‍मीदवार निर्विरोध निर्वाचित
नई दिल्ली:

पूर्व प्रधान मंत्री और जनता दल-सेक्‍युलर (JD-S) प्रमुख एचडी देवगौड़ा, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और भाजपा नेता अशोक गस्ती व ईराना कड्डी कर्नाटक से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए हैं. न्‍यूज एजेंसी एएनआई की ओर से यह जानकारी दी गई.

गौरतलब है कि जनता दल सेक्युलर (JDS) के प्रमुख एचडी देवेगौड़ा ने राज्‍यसभा चुनाव के लिए मंगलवार को पर्चा दाखिल किया था. देवेगौड़ा के पुत्र एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कई राष्ट्रीय नेताओं एवं पार्टी विधायकों के आग्रह के बाद राज्‍यसभा चुनाव में उतरने का निर्णय किया. राज्यसभा में भेजने के लिये उन्हें "राजी" करना आसान काम नहीं था. कुमारस्वामी ने ट्वीट किया था, 'पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने पार्टी विधायकों एवं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी तथा कई अन्य राष्ट्रीय नेताओं के आग्रह पर राज्य सभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है. पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा था, ''सभी के प्रस्ताव पर सहमति जताने के लिए देवेगौड़ा का धन्यवाद.''

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
HD Deve Gowda, Rajya Sabha Election 2020, Karnataka
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com