विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2021

बंगाल के पूर्व वित्त मंत्री ने पीएम मोदी से कपड़ों पर जीएसटी की बढ़ी दर वापस लेने की अपील की

पश्चिम बंगाल के पूर्व वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री के सलाहकार अमित मित्रा ने कर में वृद्धि के फैसले को वापस लेने के मद्देनजर तत्काल जीएसटी परिषद की बैठक बुलाने का आग्रह किया

बंगाल के पूर्व वित्त मंत्री ने पीएम मोदी से कपड़ों पर जीएसटी की बढ़ी दर वापस लेने की अपील की
बंगाल के पूर्व वित्त मंत्री अमित मित्रा.
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल के पूर्व वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री के सलाहकार अमित मित्रा ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मानव निर्मित फाइबर कपड़े पर कर में वृद्धि के फैसले को वापस लेने के मद्देनजर तत्काल जीएसटी परिषद की बैठक बुलाने का आग्रह किया. केंद्र सरकार ने प्राकृतिक फाइबर उत्पादों पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को पांच प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने की अधिसूचना जारी की थी, जोकि एक जनवरी, 2022 से प्रभावी होगी और इसमें निचले कर दायरे में आने वाले परिधान भी शामिल हैं.

मित्रा ने ट्वीट कर कहा, ''कपड़ों पर जीएसटी पांच प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करके मोदी सरकार एक जनवरी को एक और बड़ी गलती करेगी क्योंकि इस कदम से 1.5 करोड़ नौकरियां खत्म हो जाएंगी और एक लाख इकाइयां बंद हो जाएंगी.''

उन्होंने मोदी सरकार से तत्काल जीएसटी परिषद की बैठक बुलाकर कपड़ों पर जीएसटी की दर बढ़ाने के निर्णय को वापस लेने की अपील की.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Mitra, PM Modi, GST
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com