Punjab Poll results 2022 : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) पटियाला अर्बन सीट से चुनाव हार गए हैं. एक समय कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे अमरिंदर ने सीएम पद से हटाए जाने के बाद अपनी पार्टी, पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया था. उनकी और पूर्व अकाली नेता सुखदेव सिंह ढींडसा की पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव में बीजेपी के साथ गठजोड़ किया था.पंजाब के विधानसभा चुनावों में 'AAP' के पक्ष में आए रुझान पर राज्य के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया है. अमरिंदर ने लिखा, 'पूरी विनम्रता के साथ लोगों के जनादेश को स्वीकार करता हूं. लोकतंत्र की जीत हुई है, पंजाबियों ने सांप्रदायिक और जातिगत लाइन से ऊपर उठकर पंजाबियत की सच्ची भावना दिखाई है. आम आदमी पार्टी पंजाब और भगवंत मान को बधाई. '
I accept the verdict of the people with all humility. Democracy has triumphed. Punjabis have shown true spirit of Punjabiyat by rising and voting above sectarian and caste lines.
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) March 10, 2022
Congratulations to @AAPPunjab and @BhagwantMann.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पंजाब के दो बार सीएम रहे 'कैप्टन' को आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अजीत पाल सिंह ने शिकस्त दी. पंजाब विधानसभा चुनावों के अब तक रुझान कई दिग्गजों के लिए चौंकाने वाले रहे हैं.राज्य के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी इस समय अपनी दोनों सीटों भदौर और चमकौर साहिब पर पिछड़ रहे हैं जबकि अकाली दल के प्रमुख नेता प्रकाश सिंह बादल और उनके बेटे सुखबीर सिंह बादल भी पीछे चल रहे हैं. आम आदमी पार्टी ने इन चुनावों में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सरकार बनाने की पूरी तैयारी कर ली है. 'आप' ने भगवंत मान को सीएम पद प्रत्याशी घोषित किया था.
पंजाब की सभी 117 सीटों के रुझान आ चुके हैं. आम आदमी पार्टी (AAP) अब तक 90 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं जबकि सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी केवल 18 सीटों पर आगे चल रही है. अकाली दल+ और बीजेपी+ का भी पंजाब विधानसभा चुनावों में बुरा हाल हुआ है. बसपा के साथ चुनाव लड़ रहे अकाली दल के छह सीटों पर बढ़त बनाई है जबकि बीजेपी+ को अब तक केवल दो सीटों पर बढ़त मिले हैं. अन्य (others) दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं