विज्ञापन
This Article is From Apr 21, 2017

जाधव की सजा पर भारत की प्रतिक्रिया भड़काऊ और अंतर्राष्ट्रीय नियमों के खिलाफ : पाकिस्तान

Also Read in
जाधव की सजा पर भारत की प्रतिक्रिया भड़काऊ और अंतर्राष्ट्रीय नियमों के खिलाफ  : पाकिस्तान
कुलभूषण यादव पर भारत की प्रतिक्रिया को पाकिस्तान ने भड़काऊ करार दिया है (फाइल फोटो)
  • कुलभूषण जाधव को पाकिस्तानी आर्मी कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है
  • कुलभूषण पर जासूसी करने तथा आतंकी घटनाओं में लिप्त रहने का आरोप
  • भारत लगातार पाकिस्तान के इस फैसले का विरोध कर रहा है
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को सुनाई गई मौत की सजा पर भारत की प्रतिक्रिया को भड़काऊ करार दिया है. पाकिस्तान ने कहा है कि निष्पक्ष सुनवाई के बाद इस भारतीय नगारिक को जासूसी और आतंकवाद का दोषी पाया गया.

पाकिस्तानी विदेश विभाग के प्रवक्ता नफीस जकरिया ने कहा कि जाधव की सजा उस विश्वसनीय, स्पष्ट सबूत पर आधारित है जो पाकिस्तान में जासूसी और आतंकी गतिविधियों में उसकी संलिप्तता को साबित करता है. जाधव को पाकिस्तान के कानून के मुताबिक निष्पक्ष सुनवाई के बाद दोषी पाया गया है.

प्रवक्ता ने कहा कि भारत की तरफ से आने वाले भड़काऊ बयान अंतर्राष्ट्रीय नियमों के खिलाफ हैं और इससे सिर्फ तनाव बढ़ेगा तथा कोई मकसद हल नहीं होगा. भारत की प्रतिक्रिया को पाकिस्तान में विध्वंसक एवं आतंकी गतिविधियों में उसकी सरकार की संलिप्तता के खुलासे की पृष्ठभूमि में देखना चाहिए. पाकिस्तान ने हमेशा की तरफ एक बार फिर से कश्मीर का मुद्दा उठाया और कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को वहां के हालात का संज्ञान लेना चाहिए.

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Foreign Office Spokesman Nafees Zakaria, Pakistani Army, Kulbhushan Jadhav, Sentenced To Death, Awarded Death Sentence
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com