विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2017

तेजस एक्सप्रेस में फूड प्वॉइजनिंग का मामला : आईआरसीटीसी का अफसर और कैटरिंग प्रबंधक सस्पेंड

गोवा से मुंबई जा रही तेजस एक्सप्रेस ट्रेन में आईआरसीटीसी का खाना खाने के बाद कम से कम 26 लोग बीमार पड़ गए

तेजस एक्सप्रेस में फूड प्वॉइजनिंग का मामला : आईआरसीटीसी का अफसर और कैटरिंग प्रबंधक सस्पेंड
प्रतीकात्मक फोटो.
  • आईआरसीटीसी के मडगांव क्षेत्र अधिकारी सस्पेंड
  • ट्रेन में सवार कैटरिंग प्रबंधक को भी निलंबित किया
  • बीमार यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
नई दिल्ली: गोवा से मुंबई जा रही तेजस एक्सप्रेस ट्रेन में रेलवे की खानपान इकाई आईआरसीटीसी का खाना खाने के बाद कम से कम 26 लोगों के बीमार पड़ने के बाद एक आईआरसीटीसी अधिकारी और एक कैटरिंग प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है.

रेलवे के प्रवक्ता अनिल सक्सेना ने रविवार को रात में बताया कि तथ्यान्वेषण समिति की रिपोर्ट और खाने के नमूनों के परिणाम लंबित रहने के बीच भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के मडगांव क्षेत्र अधिकारी और ट्रेन में सवार कैटरिंग प्रबंधक को निलंबन पर रखा गया है.

VIDEO : आधुनिक ट्रेन है तेजस

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यात्रियों ने ट्रेन में आईआरसीटीसी का खाना खाने के बाद अस्वस्थ हो जाने की शिकायत की. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. तेजस एक्सप्रेस मुंबई और गोवा के करमाली के बीच चलती है.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food Poisoning
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com