विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

पिछले सात दिनों से लगाातर चल रहे किसानों के प्रदर्शन (Farmers Protests) का गुरुवार को आठवां दिन हो गया है. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Capt. Amarinder Singh) ने आज गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की, जिसके बाद उन्होंने दोनों पक्षों से इस मुद्दे को सुलझाने की अपील की. किसानों के प्रतिनिधि मंडल की आज फिर सरकार से बातचीत हो रही है. सरकार से वार्ता होने से पहले ही किसानों ने दो टूक में कह दिया था कि आज की बातचीत में सरकार के पास उनकी मांगें मानने के लिए आखिरी मौका है. किसानों के साथ मंगलवार को ही सरकार की बातचीत बेनतीजा रही थी. ऐसे में आज सरकार को कुछ ठोस परिणाम देने होंगे. किसानों ने पहले ही आगाज कर दिया है कि वो अपनी मांगें न माने जाने की स्थिति में महीनों तक धरना देने की तैयारी के साथ आए हैं.

Updates on Farmers Protest Delhi​

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Farmers Protests Live Updates, Farmers Protest, Capt Amarinder Singh Meets Amit Shah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com