Farmer Protest UPDATE: तीन नए कृषि कानून (Farm Law 2020) के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन (Farmer Protest) आज 70वें दिन में प्रवेश कर चुका है. दिल्ली की सभी सीमाओं (Delhi Border) पर जहां किसान अपनी मांगों के साथ डटे हुए हैं तो वहीं सीमा की दूसरी ओर सीमेंट के बैरिकेड, नुकीले कील और तार बिछाए गए हैं. भारी संख्या पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई है. बुधवार को राज्यसभा में कृषि कानून और किसान आंदोलन को लेकर जमकर बहस हुई. विपक्ष के नेता गुलाब नबी आजाद ने सरकार से इस कानून को वापस लेने की अपील की. वहीं सपा सांदस रामगोपाल यादव ने किसानों की बात नहीं सुने जाने पर नाराजगी जाहिर की है. वहीं दूसरी तरफ भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेता राकेश टिकैत आज हरियाणा के जींद जिले में किसानों की महापंचायत में शामिल होने पहुंचे. महापंचायत में भारी संख्या में किसान पहुंचे हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
किसान आंदोलन, Farmers Protest, Kisan Andolan Live Updates, Rakesh Tikait Singh