दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो दिल्ली की मंडोली जेल में बैठकर जबरन वसूली कर रहे थे. ये लोग कारोबारियों और प्रोपर्टी डीलरों से पैसे मांगते थे और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देते थे. क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी धीरज कुमार के मुताबिक- 23 नवंबर को ईस्ट ऑफ कैलाश के रहने वाले जसमीत सिंह और उनके पार्टनर हरपाल ने शिकायत देकर बताया कि वो रियल एस्टेट के काम में है और उनका ऑफिस लाजपत नगर 2 में है. उनके मोबाइल पर पहले एक फोन आया और फिर एक मैसेज जिसमें लिखा था 'भाई मैं नहीं अब आप खुद फोन करोगे'.
लड़की की स्कूटी को मिला 'SEX' रजिस्ट्रेशन नंबर, महिला आयोग ने दिल्ली RTO से मांगा जवाब
इसके बाद 25 नवंबर को एक शख्स पिस्टल लेकर उनके ऑफिस आया और कहा कि जेल में भाई से बात करो. इसके बाद हरपाल और जसमीत ने उस लड़के को पकड़ने की कोशिश की और हाथापाई में लड़के की पिस्टल वहीं गिर गई और वो भाग गया. इसके कुछ दिन बाद फिर एक शख्स का फोन आया जिसने खुद को गैंगस्टर प्रवीण सभरवाल बताते हुए कहा कि चुपचाप 20 लाख रुपये दे दो.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पुलिस ने केस दर्ज कर 26 नवंबर को एक आरोपी अभिषेक मसीह को लक्ष्मी नगर से गिरफ्तार कर लिया. अभिषेक ही जसमीत के दफ्तर में घुसा था. अभिषेक ने बताया कि वो अपने एक साथी रोहित सिंह के साथ जसमीत के दफ्तर गया था. रोहित सिंह पिस्टल लेकर बाहर खड़ा था. इसके बाद पुलिस ने रोहित को भी शेख सराय से गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्हें मंडोली जेल में बन्द आकाश ने मंडोली जेल में ही बंद प्रवीण सभरवाल के कहने पर फोन किया था और जबरन वसूली के लिए कहा था.
तिहाड़ जेल से 200 करोड़ की वसूली मामले में ईडी कल दाखिल करेगी चार्जशीट, हो सकते हैं बड़े खुलासे
प्रवीण सभरवाल नीरज बवानिया गैंग का मेंबर है और सितंबर 2020 में उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था. तब से वो जेल में रहकर जबरन वसूली का गैंग चला रहा है. पुलिस ने आरोपियों के पास से जेल से मोबाइल भी बरामद किए है.
देश में पांच और लोगों में हुई ओमिक्रॉन की पुष्टि
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं