विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2020

Election Results 2020: PM मोदी ने अरविंद केजरीवाल को दी जीत की बधाई, कहा- दिल्ली के लोगों की...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ट्वीट कर आम आदमी पार्टी (AAP) और अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को जीत की बधाई दी.

Also Read in
Election Results 2020: PM मोदी ने अरविंद केजरीवाल को दी जीत की बधाई, कहा- दिल्ली के लोगों की...
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव में 'आप' की प्रचंड जीत
  • पीएम ने अरविंद केजरीवाल को दी शुभकामनाएं
  • आम आदमी पार्टी को 62 सीटें मिलती दिख रही हैं
नई दिल्ली:

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बार फिर प्रचंड जीत हासिल की है. विधानसभा की 70 सीटों में से आम आदमी पार्टी को 62 सीटें मिलती दिख रही हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी 8 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है. इस बार कांग्रेस का खाता नहीं खुल सका है. 'आप' की प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ट्वीट कर आम आदमी पार्टी (AAP) और अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को बधाई दी. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के लिए आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को बधाई. मैं दिल्ली के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.

 


इससे पहले BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कहा कि पार्टी दिल्ली के लोगों द्वारा दिए गए जनादेश को स्वीकार करती है और वह सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी. उन्होंने कहा कि भाजपा इस जनादेश को स्वीकारते हुए रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी और प्रदेश के विकास से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी. 

 


दिल्ली विधानसभा चुनावों में जीत के लिए अरविंद केजरीवाल और 'आप' को बधाई देते हुए नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा को उम्मीद है कि 'आप' सरकार राष्ट्रीय राजधानी के सर्वांगीण विकास के लिए काम करेगी. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी की जीत के लिए उन्होंने दिन-रात काम किया.

VIDEO: दिल्ली चुनाव जीतने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल- हनुमान जी का भी बहुत-बहुत शुक्रिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Arvind Kejriwal, Election Results, Delhi Election Results 2020, DelhiElection2020
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com