विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2011

डीटीसी के कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

New Delhi: दिल्ली में डीटीसी के कमर्चारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। मैनेजमेंट ने कॉन्ट्रेक्ट पर काम कर रहे इन कमर्चारियों की मांगे मान ली हैं। इन कमर्चारियों को तीन महीने से तनख्वाह नहीं मिली थी और इसीलिए सुबह से ही ये कमर्चारी हड़ताल पर चले गए थे जिसके बाद डीटीसी के चेयरमैन नरेश कुमार इनसे बात करने पहुंचे थे। ये सभी कमर्चारी मिलिनियम डिपो के थे। हड़ताल खत्म होने के साथ ही कमर्चारी काम पर निकलने लगे हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डीटीसी, कर्मचारी, हड़ताल