विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2019

भारत-इंग्लैंड मुकाबले पर बोले कुमार विश्वास, हे इंडियन टीम, इतनी शर्म ठीक नहीं, अब तो....

कवि और राजनेता डॉ. कुमार विश्वास  (Dr Kumar Vishvas) ने भारत-इंग्लैंड मुकाबले पर एक के बाद एक ट्वीट किया है.

भारत-इंग्लैंड मुकाबले पर बोले कुमार विश्वास, हे इंडियन टीम, इतनी शर्म ठीक नहीं, अब तो....
डॉ. कुमार विश्वास  (Dr Kumar Vishvas) ने भारत-इंग्लैंड मुकाबले पर एक के बाद एक, कई ट्वीट किए हैं.
  • मेजबान इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच मुकाबला जारी
  • टॉस जीतकर इंग्लैंड पहले बैटिंग कर रही है
  • कुमार विश्वास ने अनूठे अंदाज में दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली:

वर्ल्‍डकप-2019 में मेजबान इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच मुकाबला जारी है. भारत (Team India) सेमीफाइनल में जाने से एक अंक की दूरी पर है, तो वहीं इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में आज का मैच (England vs India) जीतना होगा. देशभर के क्रिकेट प्रशंसकों की निगाहें इस मैच पर टिकी हैं. इस बीच कवि और राजनेता डॉ. कुमार विश्वास  (Dr Kumar Vishvas) ने भारत-इंग्लैंड मुकाबले पर एक के बाद एक ट्वीट किया है. उन्होंने अनूठे अंदाज में टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी हैं. भारत-इंग्लैंड के मुकाबले पर कुमार विश्वास का ट्वीट काफी पसंद किया जा रहा है. 

कुमार विश्वास (Kumar Vishvas) ने लिखा, 'हे इंडियन टीम, मेज़बानों की इतनी शर्म भी ठीक नहीं. क्योंकी ये जिस-जिस देश में गए, इन्होंने कभी किसी का कोई 'शर्म-लिहाज़' नहीं किया है! लगान वापस वसूलो यारों'. बता दें कि इस मुकाबले पर पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के प्रशंसकों की भी निगाहें टिकी हैं, क्योंकि अगर इंग्लैंड यह मुकाबला हारता है तो आगे पाकिस्तानी टीम की राह आसान होगी. कुमार विश्वास ने लिखा, 'पाकिस्तानियों की अनवरत शुभकामनाओं से तो ऐसा लग रहा है जैसे अखंडित भारत अंग्रेज़ी साम्राज्यवाद के ख़िलाफ़ एकजुट होकर लड़ाई लड़ रहा हो. 

कुमार विश्वास (Kumar Vishvas) ने आगे लिखा, 'सारे पाकिस्तानी शायर/शायरा 'ऑल द बेस्ट भईया' का संदेश भेज रहे हैं. आपको बता दें कि आज के मुकाबले में इंग्‍लैंड के कप्‍तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है. इंग्‍लैंड की टीम अच्छा स्कोर करती दिख रही है. इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में बगैर कोई विकेट खोए 145 रन बना लिये हैं.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kumar Vishvas, Kumar Vishwas, Dr Kumar Vishwas, Live Cricket Score, Live Score, Ndia Vs England, India Vs England Score, India Vs England Live Score, India Vs England Live
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com