विज्ञापन

VIDEO: अटल टनल में फंसे हजारों पर्यटक, रोहतांग में बर्फबारी से दूर-दूर तक सैकड़ों गाड़ियों की लाइन

Atal Tunnel Rohtang snowfall: हालात को देखते हुए प्रशासन ने BRO (सीमा सड़क संगठन) और अन्य संबंधित एजेंसियों से भी मदद मांगी है. सड़क को यातायात के लिए बहाल करने  के लिए मशीनों की सहायता से सड़क पर जमी बर्फ हटाई जा रही है.

VIDEO: अटल टनल में फंसे हजारों पर्यटक, रोहतांग में बर्फबारी से दूर-दूर तक सैकड़ों गाड़ियों की लाइन
Manali snowfall news
  • मनाली के अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल के पास अचानक भारी बर्फबारी से लगभग एक हजार से अधिक वाहन फंस गए थे
  • प्रशासन और पुलिस की टीम ने रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया
  • BRO और अन्य एजेंसियों की मदद से सड़क पर जमा बर्फ हटाने के लिए मशीनरी और रासायनिक पदार्थों का उपयोग किया गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

मनाली के अटल टनल रोहतांग में अचानक हुई भारी बर्फबारी ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. टनल के साउथ पोर्टल के पास भारी बर्फबारी के कारण लगभग एक हजार से अधिक वाहन फंस गए, जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीम ने रात भर मोर्चा संभाले रखा.

रात भर चला रेस्क्यू अभियान

अचानक बदले मौसम के मिजाज के कारण साउथ पोर्टल के पास हालात चुनौतीपूर्ण हो गए थे. डीएसपी मनाली केडी शर्मा स्वयं अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और पिछले कई घंटों से रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान संभाली. पुलिस का मुख्य लक्ष्य सभी सैलानियों और वाहनों को सुरक्षित रूप से मनाली की ओर निकालना है.   

प्रशासन और BRO की संयुक्त कार्रवाई

हालात को देखते हुए प्रशासन ने BRO (सीमा सड़क संगठन) और अन्य संबंधित एजेंसियों से भी मदद मांगी है. सड़क को यातायात के लिए बहाल करने  के लिए मशीनों की सहायता से सड़क पर जमी बर्फ हटाई जा रही है. फिसलन कम करने के लिए बर्फ पर मिट्टी डाली जा रही है और आवश्यकतानुसार यूरिया खाद का उपयोग किया जा रहा है ताकि बर्फ को तेजी से पिघलाया जा सके.

ये भी पढ़ें:  धौलाधार और लाहौल-स्पीति में बर्फबारी, गर्मी के बीच क्यों बदला मौसम?

सैकड़ों वाहन अभी भी कतार में

ताजा अपडेट के मुताबिक, अटल टनल के भीतर अभी भी सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं. ये सभी वाहन कल लाहौल से मनाली की तरफ निकले थे, लेकिन बर्फबारी के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया. फिलहाल मनाली और केलांग के बीच सड़क मार्ग पूरी तरह बंद है. एसडीएम रमण कुमार शर्मा और डीएसपी केडी शर्मा रात से ही घटना स्थल पर डटे हुए हैं. बीआरओ की मशीनरी द्वारा लगातार सड़क बहाली का कार्य जारी है और धीरे-धीरे हालात सामान्य होने लगे हैं.

ये भी पढ़ें: ओले,बारिश,आंधी...दिल्ली ही नहीं,संडे को UP-राजस्थान का भी बदलेगा मौसम, इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com