विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2021

VIDEO: दिल्ली पुलिस के जवान ने नशे में धुत्त हो गलत साइड से चलाई गाड़ी, दमकलकर्मी से की मारपीट और गाली गलौज

यह वाकया बादली थाना क्षेत्र का है. इस मामले में पुलिस उपायुक्त आउटर नार्थ ने कॉन्स्टेबल जितेन्द्र को सस्पेंड कर दिया  है जो बादली थाने में ही तैनात था. उसके खिलाफ आपराधिक मामला भी दर्ज किया गया है.

VIDEO: दिल्ली पुलिस के जवान ने नशे में धुत्त हो गलत साइड से चलाई गाड़ी, दमकलकर्मी से की मारपीट और गाली गलौज
पुलिस उपायुक्त आउटर नार्थ ने कॉन्स्टेबल जितेन्द्र को सस्पेंड कर दिया है.
नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के एक काॉन्स्टेबल ने तो पहले साधारण वर्दी में गलत साइड से गाड़ी चलाई और रास्ता जाम कर दिया और फिर वहां से गुजर रहे दमकल कर्मियों से न केवल बहस की बल्कि उनसे मारपीट भी की. जानकारी के मुताबिक मौके से जा रही दमकल टीम ने जब रास्ता खुलवाने की कोशिश की तो शराब के नशे में धुत कॉन्स्टेबल ने मारपीट शुरू कर दी और दमकलकर्मी से गाली गलौज भी की. ये सब घटना मोबाइल वीडियो में कैद भी हुई है.

यह वाकया समयपुर बादली थाना क्षेत्र का है. वीडियो सामने आने के बाद इस मामले में पुलिस उपायुक्त आउटर नार्थ ने कॉन्स्टेबल जितेन्द्र को सस्पेंड कर दिया है जो बादली थाने में ही तैनात था. उसके खिलाफ आपराधिक मामला भी दर्ज किया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Delhi Police Constable, Badali Police Station
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com