दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल की टीम और स्वाट कमांडो की टीम ने दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी में 31 जुलाई को एक घर पर छापा मारा था. पुलिस को सूचना मिली थी कि घर के मालिक अंसार खान ने फरवरी 2020 के दिल्ली दंगों (Delhi Riots) के दौरान हिंसा को बढ़ावा देने के लिए बम सप्लाई किये थे. पुलिस टीम को छत पर जंग लगे कंटेनर में पाइप बम छिपे हुए मिले. जांच में पता पता चला कि अंसार खान के पड़ोसी मुजम्मिल अल्वी ने अंसार की छत पर ये बम रखे थे.
मुजम्मिल की अंसार से पुरानी दुश्मनी थी इसलिए उसने अंसार को फंसाने के लिए ये सब किया था. पुलिस ने मुजम्मिल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के सामने एक अजीबोगरीब चुनौती थी: पांच बम और एक संदिग्ध, लेकिन इस बात का कोई सुराग नहीं कि संदिग्ध ने आईईडी कैसे प्राप्त किया या उन्हें कैसे बनाया?
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब

मुखबिर ने पुलिस को जो छत की फ़ोटो भेजी थी उसमें लापता लिंक था. तस्वीर में पीले-हरे धब्बों वाली एक छत दिखाई दे रही थी जबकि खान की छत पर ऐसे निशान नहीं थे. जाहिर है, तस्वीर इस खास छत की नहीं थी. इस आधार पर तेजी से काम करते हुए, पुलिस ने पाया कि अल्वी ने खान को फंसाया था.
दिल्ली के खजूरी खास में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश ढेर, दो पुलिसकर्मी ज़ख्मी
स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने गहराई से जांच करने के लिए टीम को निर्देश दिए. जांच में पता चला कि मुजम्मिल के खिलाफ लड़कियों ने शोषण के आरोप लगाए थे और एक पंचायत में अंसार ने मुजम्मिल को इसे लेकर उसे फटकारा था.
जैसा कि पुलिस के मुखबिर ने सुझाव दिया था कि संदिग्ध अंसार के आतंकवादियों से संबंध हैं, छापेमारी करने वाली टीमें हथियारों से लैस हो गई थीं. कार्रवाई में खान को हिरासत में ले लिया गया था. पुलिस को छत पर एक जंग लगा हुआ बेलनाकार कंटेनर मिला, जिसे जब बम निरोधक दस्ते की मौजूदगी में खोला गया, तो मकान मालिक हैरान रह गया, जिसमें कागजों में लिपटे पाइप बम दिखाई दिए. बमों को निष्क्रिय कर दिया गया, जब्त कर लिया गया और मलखाना में जमा कर दिया गया.
दिल्ली कैंट कांड : परिवार के सहमति से हुआ लड़की के शव के अवशेष का अंतिम संस्कार, पुलिस ने की ये अपील
इस दौरान अंसार लगातार कहता रहा कि वो बेगुनाह है. इसके बाद जांच टीम को लगा कि अंसार की बात सही हो सकती है. इसके बाद पुलिस ने अंसार के पड़ोसी मुज्जमिल अल्वी को पकड़ा. उसके बयानों में विरोधाभास था, पूछताछ के बाद उसने चौंकाने वाला कबूलनामा किया. मुज्जमिल ने स्वीकार किया कि बम उसने ही बनाये हैं और उन्हें खान की छत पर लगाया था क्योंकि वह खान द्वारा अपने परिवार पर लाए गए कथित अपमान का बदला लेना चाहता था.
मुज्जमिल ने बताया कि उसने स्थानीय बाजार से पोटैशियम और अन्य सामग्री खरीदी थी और फिर बांस के खंभे का उपयोग करके खान की छत पर आईईडी लगाए थे. उसने अपनी छत पर बमों की तस्वीर खींची थी. इस बीच, जब्त किए गए लोहे के पाइप बमों की जांच विशेषज्ञों द्वारा की गई जिन्होंने उनमें विस्फोटक और पोटेशियम की मौजूदगी की पुष्टि की.
चूंकि बमों की बरामदगी यूपी के लोनी से की गई थी और इसका दिल्ली से कोई संबंध नहीं था, इसलिए बरामद बम और मुज्जमिल अल्वी को यूपी पुलिस को सौंप दिया गया. वहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया. खान को क्लीन चिट दे दी गई है. रिहाई के बाद जब उन्हें घर ले जाया गया तो उनके परिवार के लोगों ने दिल्ली पुलिस का शुक्रिया अदा किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं