पंजाब चुनाव को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कई बड़े ऐलान किए हैं. उन्होंने कहा है कि जैसे दिल्ली के स्कूल ठीक किये, वैसे ही पंजाब के स्कूल ठीक करेंगे. क्योंकि सिर्फ हमको ही ठीक करना आता है. केजरीवाल ने पंजाब में स्कूलों के खराब हालत पर बोलते हुए कहा कि 24 लाख बच्चों का भविष्य अंधकार में है. कई स्कूल में एक भी टीचर नहीं है. कई स्कूल में एक ही टीचर सारे सब्जेक्ट पढ़ा रहा हैं. स्कूलों की पुताई कराकर स्मार्ट बोला जा रहा है.
अरविंद केजरीवाल ने टीचर्स को ये 8 गारंटी दीं
1. पंजाब के टीचर्स के साथ मिलकर शिक्षा क्रांति लेकर आएंगे, पूरा मसौदा पेश करेंगे कुछ दिन बाद
2. सरकार बनते ही सभी ठेके वाले और आउटसोर्स टीचर्स को पक्का करेंगे
3. हर टीचर को उसके घर के पास पोस्टिंग देंगे. टीचर को मनमाफिक जगह पर पोस्टिंग देंगे और पारदर्शी ट्रांसफर पॉलिसी लाएंगे
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
4. टीचर्स से नॉन टीचिंग काम नहीं लिया जाएगा
5. सभी खाली टीचर वैकेंसी भरेंगे
6. टीचर्स को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेजेंगे
7. टाइम बाउंड प्रमोशन
8. सभी टीचर्स और उनके परिवार को कैशलेस इंश्योरेंस
NDTV Exclusive: ऑटो चालक के घर डिनर करने पर बोले केजरीवाल, ''जितनों के घर जा सकता हूं, मैं जाऊंगा''
उन्होंने दिल्ली के स्कूलों चका उदाहरण देते हुए कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शानदार काम हुआ है. 97.7% नतीजे दिल्ली के सरकारी स्कूलों के आ रहे हैं. वहीं AAPसांसद भगवंत मान ने कहा कि किसी भी देश का आधार शिक्षा होता है . पंजाब में एजुकेशन सिस्टम है ही नहीं. स्कूल पर स्मॉर्ट लिख देने से स्कूल स्मॉर्ट नहीं होते. 10वी -12वी के बाद छात्र विदेश जा रहे हैं, क्योंकि यहां टीचर्स का ही बुरा हाल है तो छात्रों का क्या होगा. उन्होंने केजरीवाल से दिल्ली में स्कूलो के विजन को देखते हुए रोड मैप देने की मांग की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं