दिल्ली कैबिनेट में जहां कुछ नए चेहरे शामिल किए जाने हैं तो कुछ मंत्रियों का पत्ता साफ भी हो सकता है। कुछ मंत्रियों के विभाग बदले भी जा सकते हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi:
केंद्रीय मंत्रिमंडल के बाद अब दिल्ली मंत्रिमंडल में फेरबदल होना है। दिल्ली कैबिनेट में जहां कुछ नए चेहरे शामिल किए जाने हैं तो कुछ मंत्रियों का पत्ता साफ भी हो सकता है। इसके साथ ही कुछ मंत्रियों के विभाग बदले भी जा सकते हैं। खबरों में मंगत राम सिंघल का नाम है जिन पर तलवार लटकी है उनकी जगह राजेश जैन और रमाकांत गोस्वामी का नाम सबसे आगे है। गोस्वामी को डीएसआईडीसी मिल सकता है। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों का इस्तीफ़ा ले लिया है। हालांकि सिर्फ एक मंत्री का विभाग बदला जाएगा। कहा जा रहा है कि डॉ अशोक वालिया के पर कतरे जा सकते हैं। हारुन यूसुफ को खाद्य आपूर्ति ऊर्जा, किरण वालिया को टूरिज्म, राजकुमार चौहान को पीडब्ल्यूडी विभाग दिए जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार अरविंदर सिंह लवली का मंत्रालय नहीं बदला जाएगा। बुधवार को बारह बजे नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है।