- धर्मपाल लाकड़ा के पास 325 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति
- बीजेपी के आजाद सिंह धर्मवीर लाकड़ा को भू माफिया बता रहे
- पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं धर्मपाल लाकड़ा
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी धर्मपाल लाकड़ा अपनी बेशुमार संपत्ति के चलते सुर्खियों में हैं. उनका मुकाबला बीजेपी के मास्टर आजाद सिंह और कांग्रेस के डाक्टर नरेश के साथ है. वे दिल्ली के सबसे अमीर प्रत्याशी हैं, जिनके पास 325 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है. अब लकड़ा की संपत्ति को ही उनके विरोधी चुनावी मुद्दा बना रहे हैं. आम आदमी पार्टी के सबसे अमीर उम्मीदवार धर्मपाल लाकड़ा पहली बार दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं. धर्मपाल के पास आलीशान मैरिज हॉल समेत कुल 325 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है. मुंडका औद्यौगिक इलाके की ज्यादातर फैक्ट्रियां उन्हीं की जमीन पर आज आबाद हैं. वे कहते हैं कि दो सौ साल पहले उन पूर्वजों के पास पुश्तैनी 1500 एकड़ जमीन थी.
मुंडका विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी धर्मपाल लाकड़ा ने कहा कि ''मैंने जमीन की अलटा-पलटी की है. इसके चलते मेरे पास प्रॉपर्टी है. अभी मेरे पास 250 बीघा जमीन है.''
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
केजरीवाल के पास कुल 3.4 करोड़ रुपये की संपत्ति, 2015 से 1.3 करोड़ रुपये बढ़त
आम आदमी पार्टी के धर्मपाल लाकड़ा के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के छोटे भाई मास्टर आजाद सिंह चुनाव मैदान में हैं. दो बार चुनाव हार चुके पूर्व मेयर आजाद सिंह धर्मवीर लाकड़ा को भू माफिया बता रहे हैं. बीजेपी उम्मीदवार मास्टर आजाद सिंह ने कहा कि ''अगर ये जमीने पुश्तैनी है तो उनके तीन और भाइयों के पास इतनी जमीन क्यों नहीं है? आप जाइए देखिए तीनों भाई किस हाल में हैं.''
दिल्ली विधानसभा चुनाव : बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को समझाई जीत की रणनीति
जाट बहुल मुंडका विधानसभा से आम आदमी पार्टी के निवर्तमान विधायक सुखबीर दलाल का टिकट काटकर धर्मपाल लाकड़ा को उम्मीदवार बनाया गया है. उनको बीजेपी के मास्टर आजाद सिंह के अलावा कांग्रेस के डाक्टर नरेश कुमार से कड़ी चुनौती मिल रही है. लेकिन अब उनके विरोधी उनकी संपत्ति को चुनावी मुद्दा बना रहे हैं.
VIDEO : दिल्ली के चुनाव में परिवहन व्यवस्था बड़ा मुद्दा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं