विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2020

दिल्ली विधानसभा चुनाव : योगी आदित्यनाथ ने कहा- केजरीवाल जैसे नमूनों ने दिल्ली का बेड़ा गर्क कर दिया

बीजेपी की चुनावी जनसभा में योगी ने कहा- दिल्ली में प्रदर्शन और पाकिस्तान के मंत्री का केजरीवाल को समर्थन एक कड़ी से जुड़े हैं

दिल्ली विधानसभा चुनाव : योगी आदित्यनाथ ने कहा- केजरीवाल जैसे नमूनों ने दिल्ली का बेड़ा गर्क कर दिया
बीजेपी के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दिल्ली के नरेला में जनसभा को संबोधित किया (फाइल फोटो).
  • कहा- प्रदूषण और यमुना की बदतर स्थिति के लिए केजरीवाल जिम्मेदार
  • केजरीवाल सरकार शाहीन बाग में बैठे लोगों को बिरयानी खिला रही
  • देश के विरोध में साजिश करने वाले प्रदर्शनों में खर्च किया जा रहा पैसा
नई दिल्ली:

दिल्ली के नरेला में शनिवार को यूपी के मुख्यमंत्री और बीजेपी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि दिल्ली में ऐसी सरकार बने जो यहां के विकास के साथ ही राष्ट्र के स्वाभिमान को बढ़ा सके. मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा का एक कार्यकर्ता दिल्ली को आगे बढ़ाएगा. पूरी दुनिया की निगाहें उन लोगों पर हैं जो पांच साल पहले आंदोलन के जरिए आए. आने के बाद उन्होंने दिल्ली के लोगों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित किया है. यहां पैसा दिल्ली के विकास के लिए नहीं खर्च होता, पैसा खर्च होता है देश के विरोध में साजिश करने वाले प्रदर्शनों में.केजरीवाल जैसे नमूनों ने दिल्ली का बेड़ा गर्क कर दिया.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण और यमुना की बदतर स्थिति के लिए केजरीवाल जिम्मेदार है. दिल्ली में प्रदर्शन और पाकिस्तान के मंत्री का केजरीवाल को समर्थन एक कड़ी से जुड़े हैं. दुनिया में भारत महाशक्ति बनेगा तो पाकिस्तान का नाम दुनिया के नक्शे से खत्म हो जाएगा.

उन्होंने कहा कि यूपी में  राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद किसी माई के लाल में ताकत नहीं थी कि विरोध करता. कावड़ यात्रा में हमने साफ कर दिया था कि जो कावड़ यात्रा का विरोध करेगा, उस पहले बोली से समझाएंगे फिर भी नहीं माने तो गोली उनके स्वागत के लिए है.

पाकिस्तान के मंत्री ने की पीएम मोदी के लिए अभद्र टिप्पणी तो केजरीवाल ने डपटा

योगी ने कहा कि दिल्ली के शाहीन बाग में जो बैठे हैं उन्होंने यूपी में भी एक दिन स्थित बिगाड़ने का प्रयास किया था. हमने उनसे एक-एक पाई वसूल की. लेकिन दिल्ली की केजरीवाल सरकार उन्हें बिरयानी खिला रही है.

कमल का बटन इतने गुस्से में दबाना कि वह शकूर बस्ती में दबे और करंट शाहीनबाग में लगे : अमित शाह

VIDEO : जनता तय करेगी कि मैं आतंकवादी, या बेटा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DelhiElection2020, Yogi Adityanath, Arvind Kejriwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height