विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2021

मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम पर जानलेवा हमला, 5 अधिकारी घायल

समीर वानखेड़े ने बताया कि इसके बावजूद एनसीबी (NCB) की टीम एक करोड़ से अधिक कीमत की हेरोइन, कोकिन और मेफेड्रोन ड्रग्स जब्त करने और एक विदेशी ड्रग्स माफिया को पकड़ने में कामयाब हो गई.

मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम पर जानलेवा हमला, 5 अधिकारी घायल
एनसीबी (NCB) इस साल अब तक 25 से ज्यादा विदेशी ड्रग्स माफियाओं को गिरफ्तार कर चुकी है. (फाइल फोटो)
मुंबई:

मुंबई ड्रग्स माफिया (Mumbai Drugs Mafia) के खिलाफ कार्रवाई करने गई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) की टीम पर ड्रग्स तस्करों (Drug Smugglers) के एक गैंग ने हमला किया है. इस हमले में एनसीबी (NCB) के पांच कर्मचारी घायल हो गए हैं, जिनमें से एक कर्मचारी को गंभीर रूप से चोट आई है. एनसीबी (NCB) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने एनडीटीवी को बताया कि, गुरुवार की रात एनसीबी (NCB) की टीम मानखुर्द में विदेशी ड्रग्स माफिया की सूचना मिलने पर जब पहुंची, तो वहां समुद्र में एकांत जगह खाड़ी का इलाका था और झाड़ियां थीं. वहां ड्रग्स माफियों ने  टीम पर अचानक से हमला कर दिया. कुछ के हाथ में धारदार हथियार थे तो कुछ ने पत्थर ले रखा था. उस दौरान हुए संघर्ष में 5 कर्मचारी घायल हो गए.

समीर वानखेड़े ने बताया कि इसके बावजूद एनसीबी (NCB) की टीम एक करोड़ से अधिक कीमत की हेरोइन, कोकिन और मेफेड्रोन ड्रग्स जब्त करने और एक विदेशी ड्रग्स माफिया को पकड़ने में कामयाब हो गई. एनसीबी (NCB) के मुताबिक, लोकल ड्रग्स माफियाओं की धरपकड़ के बाद मुंबई और आसपास के इलाकों में विदेशी ड्रग्स माफिया उनकी कमी को भरने में लगे हैं. एनसीबी (NCB) उनके इस जाल को तोड़ने में लगी है, इसलिए हतोत्साहित होकर वो एनसीबी (NCB) टीम पर भी हमला करने लगे हैं. महीने भर में एनसीबी (NCB) टीम पर विदेशी ड्रग्स सप्लायरों द्वारा ये तीसरा हमला है.

एनसीबी (NCB) इस साल अब तक 25 से ज्यादा विदेशी ड्रग्स माफियाओं को गिरफ्तार कर चुकी है. गौरतलब है  कि सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस में उल्लेखनीय जांच के लिए मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेडे को हाल ही में अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन (Award of Excellence in investigation) से नवाजा गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Drugs Mafia, Bollywood Drugs Connection, Narcotics Control Bureau (NCB), Drugs Smuggling, Sushant Singh Rajput Drugs Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com