विज्ञापन
This Article is From Jan 01, 2022

कोरोना के मामलों में खतरनाक उछाल, पश्चिम बंगाल में 4,512, केरल में 2,435 और कर्नाटक में 1,033 नए मामले सामने आए

स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि राज्य में फिलहाल 18,904 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 10.7 फीसदी अस्पताल में भर्ती हैं. आज 2,704 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 51,81,981 हो गई.

कोरोना के मामलों में खतरनाक उछाल, पश्चिम बंगाल में 4,512, केरल में 2,435 और कर्नाटक में 1,033 नए मामले सामने आए
पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. (फाइल फोटो)
कोलकाता/तिरुवनंतपुरम/बेंगलुरु:

पश्चिम बंगाल, केरल और कर्नाटक में शनिवार को कोविड-19 के मामलों में बड़ा उछाल देखा गया. पश्चिम बंगाल 4,512 मामले सामने आए, जो पिछले दिन की तुलना में 1,061 मामले अधिक हैं. वहीं, केरल में 2,435 और कर्नाटक में 1,033 नए मामले सामने आए. कोविड-19 के शनिवार को तीनों राज्यों की ओर से जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली. पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. राज्य में शुक्रवार को 3,451 मामले सामने आए थे, जिनमें अकेले कोलकाता से 1,954 मामले थे.

संक्रमण से मरने वाले और नौ लोगों में कोलकाता एवं उत्तर 24 परगना से दो-दो लोग हैं. इसी तरह केरल में शनिवार को 2,435 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 52,40,487 हो गई. वहीं, 22 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 48,035 हो गई. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मौत के शनिवार के आंकड़े के अलावा राज्य में कोरोना से मौत के नए मामलों में 219 ऐसे मामले भी शामिल हैं, जिन्हें केंद्र के नये दिशानिर्देशों एवं सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर आधारित अपील मिलने के बाद कोरोना से हुई मौत के आंकड़े में शामिल किया गया.

स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि राज्य में फिलहाल 18,904 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 10.7 फीसदी अस्पताल में भर्ती हैं. आज 2,704 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 51,81,981 हो गई. कर्नाटक में शनिवार को संक्रमण के 1,033 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30,08,370 हो गई. वहीं पांच और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 38,340 हो गई. राज्य में 9,386 मरीजों का उपचार चल रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया कि आज 354 मरीज संक्रमण मुक्त हुए जिसके बाद ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 29,60,615 हो गई. नए मामलों में से सबसे ज्यादा 810 मामले शहरी बेंगलुरु से सामने आए हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus, COVID-19 Cases, New Corona Cases, Corona Death, Total Cases Of Corona
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com