बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में उठे चक्रवात 'जवाद' (Cyclone Jawad) के खतरे को देखते हुए रेलवे ने 4 और 5 दिसंबर को लगभग 75 से अधिक ट्रेनों को ट्रेनों को रद्द कर दिया है. यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया है. चार दिसंबर को कुल 36 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है. इनमें 18045 हावड़ा-हैदराबाद ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस , 12841 हावड़ा से चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और 22877 हावड़ा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस शामिल हैं.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रही वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
साथ ही 18420 पुरी एक्सप्रेस ,18409 हावड़ा-पुरी श्री जगन्नाथ एक्सप्रेस , 12837 हावड़ा-पुरी एक्सप्रेस, 12863 हावड़ा-यशवंतपुर एक्सप्रेस, 18532 विशाखापत्तनम-पलासा एक्सप्रेस , 18451 हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस ,18047 हावड़ा-वास्कोडिगामा अमरावती एक्सप्रेस, 12839 हावड़ा-चेन्नई मेल सहित अन्य ट्रेनों को भी रद्द किया गया है.
रविवार दोपहर को ओडिशा में पुरी के तट से टकरा सकता है Cyclone Jawad, 10 बातें
पांच दिसंबर को कुल 38 ट्रेनें कैंसिल की गई हैं. इनमें 18531 पलासा-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस, 18463 भुवनेश्वर-बैंगलोर प्रशांति एक्सप्रेस , 12845 भुवनेश्वर-बैंगलोर कैंट एक्सप्रेस, 22819 भुवनेश्वर-विशाखापत्तनम इंटर सिटी एक्सप्रेस, 22820 विशाखापत्तनम-भुवनेश्वर इंटर सिटी एक्सप्रेस , 17015 भुवनेश्वर-सिकंदराबाद विशाखा एक्सप्रेस , 18417 पुरी-गुनुपुर एक्सप्रेस , 18418 गुनुपुर-पुरी एक्सप्रेस, 20819 पुरी-ओखा एक्सप्रेस , 22871 भुवनेश्वर-तिरुपति एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें शामिल हैं. वहीं छह दिसंबर को 18418 गुनुपुर-पुरी एक्सप्रेस को कैंसिल कर दिया गया है.
ट्रेनों के कैंसिलेशन के बारे में यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही यूनिवर्सल हेल्पलाइन नंबर 139 पर भी कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं