विज्ञापन

Train Cancelled: अगले महीने से कैंसिल और डायवर्ट रहेंगी यह ट्रेनें, सफर करने वाले हैं तो देख लें पूरी लिस्ट

Indian Railways: उत्तर प्रदेश के कानपुर के पास गंगा नदी पर बने रेलवे पुल की मरम्मत के कारण ट्रेनों की आवाजाही में बदलाव किया जा रहा है. यह मेंटेनेंस का काम 2 अप्रैल से शुरू होगा और करीब 40 दिनों तक चलेगा. इसी के चलते कुछ ट्रेनों को कैंसिल और डायवर्ट किया गया है.

Train Cancelled: अगले महीने से कैंसिल और डायवर्ट रहेंगी यह ट्रेनें, सफर करने वाले हैं तो देख लें पूरी लिस्ट
कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट
File Photo

Cancelled Train List: देशभर में लाखों लोग रोजाना ट्रेन से सफर करते हैं, लेकिन अगले महीने कई रूटों पर रेल यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. उत्तर प्रदेश के कानपुर के पास गंगा नदी पर बने रेलवे पुल की मरम्मत के कारण ट्रेनों की आवाजाही में बदलाव किया जा रहा है. यह मेंटेनेंस का काम 2 अप्रैल से शुरू होगा और करीब 40 दिनों तक चलेगा. सुरक्षा कारणों की वजह से पुल पर ट्रेन का संचालन काफी ज्यादा सीमित रखा जाएगा. इसी के चलते कुछ ट्रेनों को कैंसिल और डायवर्ट किया गया है. ऐसे में अगर आप अलगे महीने ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो नीचे दी गई लिस्ट एक बार ध्यान से जरूर पढ़ लें. इसके अलावा यात्री यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति IRCTC, NTES या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर चेक कर लें ताकि आखिरी समय में किसी तरह की दिक्कत न हो.

यह भी पढ़ें: Ganga Expressway: मेरठ को प्रयागराज से जोड़ने वाला गंगा एक्सप्रेसवे जल्द होगा शुरू, जान लीजिए रूट मैप से लेकर टोल चार्ज तक, सभी जरूरी बातें

यह ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

  • ट्रेन नंबर 64701/02 झांसी-लखनऊ-झांसी MEMU ट्रेन को कैंसिल किया गया है.
  • ट्रेन नंबर 54153/44 कानपुर-रायबरेली-कानपुर पैसेंजर ट्रेन को कैंसिल किया गया है.
  • ट्रेन नंबर 54101/02 प्रयागराज-कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन को कैंसिल किया गया है.
  • ट्रेन नंबर 54325/26 सीतापुर-कानपुर-सीतापुर पैसेंजर ट्रेन को कैंसिल किया गया है.
  • ट्रेन नंबर 64212/64203/64214 कानपुर-लखनऊ MEMU ट्रेन को भी कैंसिल किया गया है.
Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: File Photo

इन ट्रेनों को किया गया है डायवर्ट

  • ट्रेन नंबर 12004 नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस के रूट को किया गया डायवर्ट.
  • ट्रेन नंबर 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल के रूट को किया गया डायवर्ट.
  • ट्रेन नंबर 02423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल के रूट को किया गया डायवर्ट.
  • ट्रेन नंबर 15065 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस के रूट को किया गया डायवर्ट
  • ट्रेन नंबर 15045 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस के रूट को किया गया डायवर्ट.
  • ट्रेन नंबर 12591 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस के रूट को किया गया डायवर्ट.
  • ट्रेन नंबर 13237 कोटा-पटना एक्सप्रेस के रूट को किया गया डायवर्ट.
  • ट्रेन नंबर 12143 LTT-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस के रूट को किया गया डायवर्ट.
  • ट्रेन नंबर 12183 भोपाल-प्रतापगढ़ सुपरफास्ट के रूट को किया गया डायवर्ट.

शोर्ट टर्मिनेट रहेंगी यह ट्रेनें

  • आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी का ऑपरेशन फिलहाल रीस्ट्रक्चर किया गया है. अब यह ट्रेन लखनऊ की बजाय कानपुर सेंट्रल से ही स्टार्ट और एंड होगी. यानी पूरा रन कानपुर सेंट्रल तक सीमित रहेगा.
  • पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस को भी टेम्पररी तौर पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है. अभी यह ट्रेन लखनऊ नहीं पहुंचेगी. इसकी ओरिजिन और डेस्टिनेशन दोनों कानपुर सेंट्रल ही रहेंगे.
  • लखनऊ-LTT एक्सप्रेस का रूट भी कट किया गया है. यह सेवा फिलहाल कानपुर सेंट्रल तक ही ऑपरेट करेगी और आगे का सेक्शन अस्थायी रूप से बंद रहेगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com