Cancelled Train List: देशभर में रोजाना करोड़ों लोग यात्रा के लिए ट्रेन पर निर्भर रहते हैं, इसलिए भारतीय रेलवे भी बड़ी संख्या में ट्रेनों का नियमित संचालन करता है ताकि यात्री समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें. लेकिन अप्रैल के महीने में यात्रियों को थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि इस दौरान कई ट्रेनों को रद्द (Cancel) कर दिया गया है. ऐसे में अगर आप आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर चेक कर लें. आप इस कैंसिल्ड ट्रेनों की लिस्ट देखकर आखिरी समय की परेशानी, टिकट रद्द होने की समस्या या स्टेशन पर फंसने जैसी दिक्कतों से बच सकते हैं.
यह भी पढ़ें: IRCTC TDR Filing Process: ट्रेन लेट है या AC काम नहीं कर रहा है, तो IRCTC से ऐसे पाएं रिफंड
इस रूट पर हुईं ट्रेन कैंसिल
रेलवे के अनुसार गोंडिया स्टेशन पर ट्रैक से जुड़ा जरूरी काम होना है, जिसके चलते भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है. यह ट्रेनें अप्रैल के महीने में कैंसिल रहेंगी जिसका प्रभाव यात्रियों पर सबसे ज्यादा पड़ेगा. आइए जानते हैं इन कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट...

यह ट्रेनें रहेंगी कैंसिल
अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18238)
इस ट्रेन को भारतीय रेलवे ने अमृतसर से 7 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक कैंसिल किया है.
हजरत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12808)
7, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 और 25 अप्रैल 2026 तक के लिए कैंसिल कर दी गई है.
हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12410)
2, 4, 6, 7, 8, 9, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 और 22 अप्रैल 2026 तक यह ट्रेन कैंसिल रहेगी.
रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12409)
4, 6, 8, 9, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 और 24 अप्रैल 2026 तक यह ट्रेन कैंसिल रहेगी.
विशाखापत्तनम-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12807)
5, 7, 8, 9, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 और 23 अप्रैल 2026 तक के लिए यह ट्रेन कैंसिल रहेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं