- कोरोना से मौतों के आंकड़े डराने वाले
- 24 घंटे में फिर 4000 से ज्यादा मौतें
- एक्टिव केसों की संख्या 11 लाख के नीचे
कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए मामलों में गिरावट का सिलसिला जारी है लेकिन चिंता की बात यह है कि मृतकों की संख्या में कमी नहीं देखी जा रही है. कोरोना से मृत लोगों की संख्या के एक बार फिर 4000 से ऊपर दर्ज की गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 84,332 नए मामले दर्ज किए गए हैं, वहीं इस अवधि में 4002 लोगों की मौत हुई है. दैनिक मामलों के लिहाज से शनिवार को दर्ज नए मामले पिछले 70 दिनों में सबसे कम हैं.
नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2 करोड़ 93 लाख से ऊपर (2,93,59,155) हो गई है. अब तक 3,67,081 लोगों की घातक वायरस की वजह से जान जा चुकी है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे यानी एक दिन में 1,21,311 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए हैं जबकि अब तक 2,79,11,384 लोग जानलेवा वायरस को मात देने में सफल रहे हैं. पिछले 24 घंटे में नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक होने से एक्टिव मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. देश में एक्टिव मरीज 11 लाख के नीचे (10,80,690) आ गए हैं.
संक्रमण दर यानी पॉजिटिविटी रेट की बात की जाए तो यह 4.39 फीसदी पर है. लगातार पांचवें दिन संक्रमण दर पांच प्रतिशत से नीचे दर्ज की गई है. रिकवरी रेट 95.07 प्रतिशत पर है.
देश में चल रहे वैक्सीनेशन अभियान पर गौर करें तो पिछले 24 घंटों में वैक्सीन की 34,33,763 खुराकें लोगों को दी गई हैं जबकि अब तक 24,96,00304 डोज दी जा चुकी है.
वीडियो: कोरोना से रिकवर हुए मरीजों के सामने नई परेशानी, दिख रहा 'साइटोकाइन स्टॉर्म'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं