कोरोना का प्रकोप हर दिन के साथ घातक होता जा रहा है. पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के कारण सर्वाधिक मृतकों की संख्या सामने आई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 4,01,078 कोरोना संक्रमण के नए केस सामने आए हैं जबकि 4,187 लोगों की मौत हुई है. इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ 18 लाख 92 हजार 676 हो गई है और वहीं मृतकों की कुल संख्या 2 लाख 38 हजार 270 हो गई है. वहीं कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या में पिछले 24 घंटों में 78 हजार 282 नए मरीजों का इजाफा हुआ है, जिसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 37 लाख 23 हजार 446 हो गई है. यह आंकड़े शुक्रवार सुबह 8 बजे से शनिवार सुबह 8 बजे तक के हैं.
Read Also: कोरोना की बेलगाम रफ्तार का खौफ! कई राज्यों में लॉकडाउन या कड़ी पाबंदियों का ऐलान, 10 बड़ी बातें
यह लगातार तीसरा दिन है जब देश में कोरोना संक्रमण के 4 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. इससे पहले शुक्रवार को 414188 नए मामले और गुरुवार को 4,12,262 नए मामले दर्ज किए गए थे. वहीं पिछले 24 घंटों में 3 लाख 18 हजार 609 लोग इस वायरस के प्रकोप से मुक्त होने में कामयाब रहे हैं. इस खतरनाक वायरस के संक्रमण से अब तक कुल एक करोड़ 79 लाख 30 हजार 960 लोग ठीक हो चुके हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
Read Also: दिल्ली के चार अस्पतालों ने ऑक्सीजन की कमी को लेकर आपात संदेश भेजा
वहीं वैक्सीनेशन अभियान के माध्यम से इस वायरस के खिलाफ जंग भी जारी है. पिछले 24 घंटों में देश में करीब 23 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया. मंत्रालय के अनुसार अब तक 16,73,46,544 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है, पिछले 24 घंटों में 22,97,257 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं