यह ख़बर 03 नवंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

मंगलयान के प्रक्षेपण के लिए काउंटडाउन शुरू

श्रीहरिकोटा:

भारत की मंगलयात्रा का काउंटडाउन रविवार की सुबह 6.08 बजे शुरू हो गया है। करीब 56 घंटे के काउंटडाउन के बाद 5 तारिख को सुबह 2.38 बजे भारत के मंगलयान का प्रक्षेपण किया जाएगा।

मंगल यान को पीएसएलवी सी−25 रॉकेट के सहारे छोड़ा जाएगा, लेकिन इसकी उलटी गिनती आज से ही शुरू हो गई है। 1350 किलो के इस सैटेलाइट को 15 महीने के रिकॉर्ड टाइम में तैयार किया गया है और इस अभियान पर लगभग 430 करोड़ का ख़र्च आया है।

भारत के इस अभियान के साथ एक अच्छी बात यह है कि कुछ खगोलिया घटनाएं भारत का साथ दे रही हैं और इस वक्त मंगल की दूरी पृथ्वी से आम दिनों के मुक़ाबले कम है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अगर भारत का यह मिशन सफल होता है तो मंगल पर पहुंचने वाला भारत पहला एशियाई देश होगा। पहले चीन और जापान इसकी नाकाम कोशिश कर चुके हैं।

अन्य खबरें