भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,317 नए केस सामने आए हैं. कल के मुताबिक यह संख्या 18.6 फीसदी ज़्यादा है. बता दें कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 138.96 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है. वहीं देश में एक्टिव केस वर्तमान में 78,190 हैं. भारत में रिकवरी रेट वर्तमान में 98.40% है. पिछले 24 घंटों में 6,906 लोग ठीक हुए हैं. अब कुल ठीक होनेवालों की संख्या बढ़कर 3,42,01,966 हो गई है. वहीं पिछले 24 घंटे में 318 लोगों की मौत हुई है .
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस (Coronavirus in delhi) के ओमिक्रॉन (Omicron) स्वरूप से संक्रमित होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 57 हो गई है. वहीं ओडिशा में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन स्वरूप के कम से कम दो नये मामले सामने आए हैं. अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि राज्य में यह नये स्वरूप के पहले मामले हैं. उत्तर प्रदेश और आंध्रप्रदेश में ओमिक्रॉन के क्रमश: दो और एक मामले सामने आए हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ओमिक्रॉन का खतरा: इस राज्य में 30 दिसंबर से दो जनवरी तक पार्टी या कार्यक्रम पर लगी रोक
देश में कोरोना वैरिएंट ओमिक्रॉन के 213 मामले सामने आ गए हैं. इसमें से 90 लोग पूरी तरीके से स्वस्थ होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं. देश में टीकाकरण का कार्य जोरो पर है. टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक और 45 वर्ष और उससे अधिक आयु के अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों के लिए शुरू हुआ था. देश ने एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया.
सरकार ने एक मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को टीकाकरण की अनुमति देकर टीकाकरण अभियान को विस्तार दिया था. केरल में पूर्ण कोविड टीकाकरण ने 75 प्रतिशत के पड़ाव को पार कर लिया है. राज्य सरकार ने मंगलवार को बताया कि अब तक दो करोड़ से अधिक लाभार्थियों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है.
ओमिक्रॉन: केंद्र की राज्यों को हिदायत- 'वार रूम को करें सक्रिय, जरूरत पड़ने पर नाइट कर्फ्यू'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं