भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस (Coronavirus) का खौफ देखने को मिल रहा है. अभी तक 1.22 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 5.54 लाख से ज्यादा मरीजों की जिंदगी छीन चुका है. भारत में भी लगभग हर रोज कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8,20,916 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (शुक्रवार सुबह 8 बजे से लेकर शनिवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 27,114 नए मामले सामने आए हैं. एक दिन में सामने आने वाले कोरोना (COVID-19) मरीजों की यह अभी तक की सबसे बड़ी संख्या है.
इतना ही नहीं, इस दौरान देश में 519 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है. 5,15,386 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं और 22,123 लोगों की मौत हुई है. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़त के बाद 62.78 प्रतिशत पर पहुंच गया है. पॉजिटिविटी रेट 9.59 प्रतिशत है. देश के सभी राज्यों से कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं. कई राज्य ऐसे भी हैं, जो इस महामारी से मुक्त हो चुके थे लेकिन प्रवासियों के राज्य में दाखिल होने से वह फिर से इस संक्रमण की जद में आ गए.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बता दें कि पिछले 24 घंटों में जिन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं, वह हैं- महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, दिल्ली और तेलंगाना. महाराष्ट्र में 7862 मामले, तमिलनाडु में 3680 मामले, कर्नाटक में 2313 केस, दिल्ली में 2089 केस और तेलंगाना में 1278 मामले सामने आए हैं. इस दौरान महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 226 लोगों की मौत हुई है. तमिलनाडु में 64, कर्नाटक में 57, दिल्ली में 42 और उत्तर प्रदेश में 27 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है.
गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के प्रमुख टेडरोस अधानोम घेब्रेसस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने शुक्रवार को जेनेवा में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अभी भी संभव है कि कोरोनावायरस (Coronavirus) को काबू में किया जा सकता है. पिछले 6 हफ्तों में कोरोना के मामले दोगुने होने के बावजूद इसपर काबू किया जा सकता है. उन्होंने इटली, स्पेन, साउथ कोरिया और भारत के सबसे बड़े स्लम धारावी का उदाहरण देते हुए कहा कि इन इलाकों ने दिखाया कि यह वायरस कितना खतरनाक था लेकिन कड़े एक्शन के साथ इसपर काबू किया जा सकता है.
VIDEO: दिल्ली में कोरोना से निपटने के लिए हर घर की स्क्रीनिंग शुरू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं