विज्ञापन
This Article is From Nov 06, 2020

मुंबई के जीटी अस्पताल से कोरोना पॉजिटिव मरीज फरार, ड्रग्स के आरोप में गया था जेल

छोटू को भायखला पुलिस ने 27 अक्टूबर को ड्रग्स के आरोप में गिरफ्तार किया था. कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

मुंबई के जीटी अस्पताल से कोरोना पॉजिटिव मरीज फरार, ड्रग्स के आरोप में गया था जेल
महाराष्ट्र पुलिस आरोपी छोटू लालमान की तलाश में जुटी है
मुंबई:

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई (Mumbai) के जीटी अस्पताल से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज फरार होने से हड़कंप मच गया है. कोरोना मरीज छोटू लालमन वर्मा को हाल ही में ड्रग्स के आरोप में जेल भेजा गया था. छोटू लालमन वर्मा की जब जांच कराई गई तो वह कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) निकला. 

पुलिस के मुताबिक, छोटू को भायखला पुलिस ने 27 अक्टूबर को ड्रग्स के आरोप में गिरफ्तार किया था. इसके बाद 4 नवंबर को पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. लेकिन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे इलाज के लिए जीटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पुलिस का कहना है कि 5 नवंबर को छोटू लालमन फरार हो गया.आज़ाद मैदान पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. हालांकि अभी तक उसका कोई पता नहीं चला है. 

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजों की संख्या 16 लाख के पार कर चुकी है. जबकि मृतकों की संख्या भी 45 हजार के पार कर गई है. राज्य में अभी भी बड़ी संख्या में मरीज सामने आ रहे हैं. राज्य में लॉकडाउन को 30 नवंबर तक के लिए बढ़ाया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Corona Virus India, Maharashtra Covid 19 Cases, Corona Patient Goes Missing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com